सीआईआई प्रतिनिधिमंडल ने शंघाई में चीनी कारोबारियों से की मुलाकात
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) का एक प्रतिनिधिमंडल चीन यात्रा के दौरान चीनी कारोबारियों से मिला। इस मुलाकात में द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की गई। यह प्रतिनिधिमंडल भारत-चीन संबंधों के सामान्य होने के बाद का दूसरा भारतीय व्यापारिक समूह है।

बीजिंग/शंघाई, एजेंसी। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के एक प्रतिनिधिमंडल ने चीन यात्रा के दौरान चीनी कारोबारियों के साथ बातचीत की। इस दौरान द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को मजबूत करने के अवसरों पर चर्चा की। सीआईआई अध्यक्ष राजीव मेमानी के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल भारत-चीन संबंधों के सामान्य होने के बाद चीन का दौरा करने वाला दूसरा भारतीय व्यापारिक समूह है। इससे पहले पूर्वी लद्दाख में सैन्य गतिरोध के कारण दोनों देशों के संबंधों में पांच साल से अधिक समय तक ठहराव रहा था। पिछले महीने पंजाब, हरियाणा और दिल्ली चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का एक प्रतिनिधिमंडल भी शंघाई और जियांगसू प्रांत के औद्योगिक क्षेत्रों में व्यापारिक बातचीत के लिए गया था।
शंघाई में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने बुधवार को एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की, जिसमें सीआईआई प्रतिनिधिमंडल और प्रमुख चीनी कंपनियों के बीच सहयोग के संभावित अवसरों पर चर्चा हुई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


