सीआईडी ने अभिषेक बनर्जी से छह घंटे की पूछताछ
कोलकाता में, सीआईडी ने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी से विधानसभा में नेता विपक्ष के चयन से जुड़े फर्जी हस्ताक्षर मामले में छह घंटे पूछताछ की। उन्होंने पहले नोटिस को नजरअंदाज किया था, लेकिन हाईकोर्ट से अंतरिम सुरक्षा मिलने के बाद सीआईडी मुख्यालय पहुंचे।

कोलकाता, एजेंसी। सीआईडी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में पार्टी के नेता विपक्ष के चयन से जुड़े फर्जी हस्ताक्षर मामले में गुरुवार को अपने मुख्यालय में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी से छह घंटे पूछताछ की। अभिषेक बनर्जी ने जांच एजेंसी के सामने पेश होने के लिए मिले तीन नोटिस को नजरअंदाज कर दिया था। गुरुवार को हाईकोर्ट से किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से अंतरिम संरक्षण मिलने के बाद, अभिषेक शाम को सीआईडी मुख्यालय भवानी भवन पहुंचे। छह घंटे की पूछताछ के बाद अभिषेक बनर्जी दिल्ली से गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे कोलकाता पहुंचे। दिल्ली में उन्होंने पिछले तीन दिनों में राहुल गांधी समेत इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ बैठकें की थीं।
करीब छह घंटे की पूछताछ के बाद अभिषेक रात लगभग साढ़े दस बजे सीआईडी दफ्तर से बाहर निकले।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


