छात्रों ने बना डाला दुनिया का सबसे बड़ा पेपर प्लेन
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीचीन के स्कूली छात्रों ने 6.06 मीटर लंबे पंखों वाला दुनिया का सबसे बड़ा रिमोट-कंट्रोल पेपर प्लेन बनाया है। इसे बनाने में 6 महीने लगे और इसका वजन कम करने के लिए केटी बोर्ड और कार्बन फाइबर का उपयोग किया गया। हाल ही में इसके सफल परीक्षण में यह 15 मिनट तक हवा में रहा और सुरक्षित लैंडिंग की।

शंघाई, एजेंसी। चीन में स्कूली छात्रों ने 6.06 मीटर लंबे पंखों वाला दुनिया का सबसे बड़ा ‘रिमोट-कंट्रोल’ पेपर प्लेन बनाया है। इसकी लंबाई 5.06 मीटर है, जिसे तैयार करने में टीम को 6 महीने का समय लगा। हाल ही में हुए परीक्षण के दौरान, यह कागज का विमान 15 मिनट तक सफलतापूर्वक हवा में उड़ा और सुरक्षित लैंडिंग की। इसे बनाने में छात्रों ने केटी बोर्ड और कार्बन फाइबर स्ट्रिप्स का इस्तेमाल किया ताकि विमान हल्का और मजबूत रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


