Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsChinese Communist Party Delegation Meets RSS Leader Dattatreya Hosabale to Enhance Inter-Party Communication
संघ-भाजपा नेताओं से मिला चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का प्रतिनिधिमंडल

संघ-भाजपा नेताओं से मिला चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का प्रतिनिधिमंडल

संक्षेप:

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को आरएसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले से मिला। इस मुलाकात को संघ ने शिष्टाचार भेंट कहा। इससे पहले, प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा महासचिव अरुण सिंह से भी मुलाकात की थी। भाजपा ने इसे दोनों दलों के बीच संचार बढ़ाने का एक तरीका बताया।

Jan 13, 2026 07:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले से मुलाकात की है। इसके पहले चीनी प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को भाजपा महासचिव अरुण सिंह से मुलाकात की थी। संघ ने जहां इसे एक शिष्टाचार भेंट कहा है, वहीं भाजपा ने इसे दोनों दलों के बीच अंतर-दलीय संचार को बढ़ावा देने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा बताया है। चीनी प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को आरएसएस के दूसरे सबसे बड़े नेता सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले से सुबह 11 बजे उनके कार्यालय में मुलाकात की। यह बैठक लगभग एक घंटे तक चली।

संघ ने बताया कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी। बैठक का अनुरोध चीन की ओर से आया था। इससे पहले सोमवार को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का प्रतिनिधिमंडल भाजपा मुख्यालय आया था। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पार्टी के विदेश विभाग की उप मंत्री सुन हैयान ने किया था। बैठक के दौरान भाजपा प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने की। इसमें भाजपा और सीपीसी के बीच अंतर-दलीय संचार को बढ़ावा देने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल में भारत में चीन के राजदूत जू फीहोंग भी शामिल थे। भाजपा के विदेश मामलों के विभाग के प्रभारी विजय चौथाईवाले ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। भाजपा महासचिव और सांसद अरुण सिंह ने भी पोस्ट के जरिए बताया की चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के इंटरनेशनल डिपार्टमेंट की वाइस मिनिस्टर सुन हैयान ने आज भाजपा मुख्यालय का दौरा किया। --- कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार- हम खुले तौर पर काम करते हैं, कोई खुफिया एमओयू नहीं: भाजपा इन मुलाकातों को लेकर कांग्रेस द्वारा भाजपा पर उठाए सवालों को लेकर पार्टी ने कहा है कि कोई हम छुप कर नहीं मिल रहे। पिछले एक साल में स्थिति बेहतर हुई हैं। भाजपा प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने कहा है कि इस समय एक हजार वर्ग किलोमीटर के उस क्षेत्र पर भारतीय जवान पेट्रोलिंग कर रहे हैं, जहां 1962 से पेट्रोलिंग नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने कहा कि कोई हम छुप कर नहीं मिल रहे। पिछले एक साल में स्थिति बेहतर हुईं है। सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बात मत कीजिए वह तो डोकलाम के समय उनसे मिल रहे थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;