चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का प्रतिनिधिमंडल ने संघ व भाजपा नेताओं से की मुलाकात
चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का प्रतिनिधिमंडल ने संघ व भाजपा नेताओं से की मुलाकात-----------------------------------आरएसएस के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और भाजपा महासचिव अरुण सिंह के साथ बैठकें-इस बार...

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का प्रतिनिधिमंडल ने संघ व भाजपा नेताओं से की मुलाकात ---------------------------------- -आरएसएस के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और भाजपा महासचिव अरुण सिंह के साथ बैठकें -इस बार नहीं दिखी पहले जैसी गर्मजोशी, पिछली घटनाओं का रहा असर ----------------------- नईदिल्ली। विशेष संवाददाता चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले से मुलाकात की है। इसके पहले चीनी प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को भाजपा महासाचिव अरुण सिंह से मुलाकात की थी। संघ ने जहां इसे एक शिष्टाचार भेंट कहा है, वहीं भाजपा ने इसे दोनों दलों के बीच अंतर-दलीय संचार को बढ़ावा देने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा बताया है।
कांग्रेस ने इन मुलाकातों को लेकर भाजपा पर उठाए सवालों पर पार्टी ने कहा है कि कोई हम छुप कर नहीं मिल रहे। पिछले एक साल में स्थिति बेहतर हुईं है। चीनी प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को आरएसएस के दूसरे सबसे बड़े नेता सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले से सुबह 11 बजे उनके कार्यालय में मुलाकात की और यह बैठक लगभग एक घंटे तक हुई। संघ ने बताया कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी। बैठक का अनुरोध चीन की ओर से आया था। इससे पहले सोमवार को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का प्रतिनिधिमंडल भाजपा मुख्यालय आया था। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पार्टी के विदेश विभाग की उप मंत्री सुन हैयान ने किया था। बैठक के दौरान भाजपा प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने की और इसमें भाजपा और सीपीसी के बीच अंतर-दलीय संचार को बढ़ावा देने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल में भारत में चीन के राजदूत जू फीहोंग भी शामिल थे। भाजपा के विदेश मामलों के विभाग के प्रभारी विजय चौथाईवाले ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। भाजपा महासचिव और सांसद अरुण सिंह ने भी पोस्ट के जरिए बताया की चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के इंटरनेशनल डिपार्टमेंट की वाइस मिनिस्टर सुन हैयान ने आज बीजेपी हेड ऑफिस का दौरा किया। इस मुलाकात पर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों पर भाजपा प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने कहा है कि इस समय एक हजार वर्ग किलोमीटर के उस क्षेत्र पर भारतीय जवान पेट्रोलिंग कर रहे हैं जहां 1962 से पेट्रोलिंग नहीं कर पा रहे थे । उन्होंने कहा कि कोई हम छुप कर नहीं मिल रहे। पिछले एक साल में स्थिति बेहतर हुईं है। सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी की बात मत कीजिए वहतो डोकलाम के समय उनसे मिल रहे थे। ------------------------
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


