होर्मुज में सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करे ईरान: चीन
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने ईरान से होर्मुज के जरिए सुरक्षित और स्वतंत्र आवागमन की अपील की है। यह अमेरिका से जंग के बीच चीन की पहली अपील है। उन्होंने ईरान की संप्रभुता और सुरक्षा का सम्मान करने की आवश्यकता पर जोर दिया। ईरान के विदेश मंत्री ने चीन से शांति स्थापित करने की उम्मीद जताई।

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने ईरान से होर्मुज के जरिए सुरक्षित और स्वतंत्र आवागमन सुनिश्चित करने को कहा है। अमेरिका से जंग के बीच चीन ने पहली बार ऐसी अपील की है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने बुधवार को ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची के साथ फोन पर बातचीत के दौरान अंतरराष्ट्रीय जहाजरानी की स्वतंत्रता और सुरक्षा की गारंटी मांगी। चीन के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि वर्तमान स्थिति संघर्ष और शांति के बीच एक महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंच गई है और शांति के लिए एक अवसर खुल रहा है। उन्होंने कहा कि ईरान होर्मुज का तटीय देश है, उसकी संप्रभुता, सुरक्षा और वैध अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए।
ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने कहा कि तेहरान को उम्मीद है कि चीन शांति स्थापित करने और संघर्ष खत्म करने में सक्रिय भूमिका निभाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


