ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीचीन-ताइवान विवाद पैकेज : चीन-ताइवान विवाद पर विदेशी मीडिया ने क्या लिखा

चीन-ताइवान विवाद पैकेज : चीन-ताइवान विवाद पर विदेशी मीडिया ने क्या लिखा

वाशिंगटन पोस्ट (अमेरिका) : अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट ने अमेरिकी  प्रतिनिधि सभा  की...

चीन-ताइवान विवाद पैकेज : चीन-ताइवान विवाद पर विदेशी मीडिया ने क्या लिखा
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 05 Aug 2022 03:00 AM
ऐप पर पढ़ें

वाशिंगटन पोस्ट (अमेरिका) :

अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट ने अमेरिकी  प्रतिनिधि सभा  की स्पीकर नैंसी पेलोसी के हवाले से कहा, अमेरिकी नेता निरंकुश ताकतों के सामने घुटने नहीं टेंकेगे। हम ऐसी स्थिति में चीन के साथ खड़े नहीं रह सकते, जब वह ताइवान और लोकतंत्र के लिए चुनौती बना हुआ है। अमेरिकी प्रतिनिधि का ताइवान का दौरा लोकतंत्र के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का सम्मान है। ताइवान और सभी लोकतंत्रों की स्वतंत्रता का सम्मान किया जाना चाहिए।

ग्लोबल टाइम्स (चीन) :

चीन ने अपने सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के जरिए अमेरिका पर हमला बोला है। चीनी सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि ताइवान की आड़ में अमेरिका उसे दबाने की कोशिश कर रहा है। अखबार में लिखा गया कि अमेरिका के पास चीन को दबाने का साहस नहीं है, इसलिए वह ताइवान का सहारा ले रहा है।

द गार्जियन (ब्रिटेन) :

ब्रिटिश अखबार ने द गार्जियन ने अमेरिकी स्पीकर नैंसी पोलोसी के हवाले से कहा, ताइवान बढ़ता हुआ लोकतंत्र है। ताइवान ने दुनिया के सामने साबित किया है कि आशा, निडरता और दृढ़ संकल्प होने से चुनौतियों के बावजूद शांतिपूर्ण और बेहतर भविष्य बनाया जा सकता है। चीन का युद्धाभ्यास उकसाने वाली हरकत है। पेलोसी ने ने कहा, अमेरिका हर स्तर पर ताइवान का साथ देगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े