
पुतिन की भारत यात्रा पर चीन का सकारात्मक रुख
- त्रिपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की अपील बीजिंग, एजेंसी। चीन ने सोमवार
- त्रिपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की अपील बीजिंग, एजेंसी। चीन ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की। साथ ही उसने त्रिपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की अपील की। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि चीन, रूस और भारत उभरती अर्थव्यवस्थाएं हैं और ग्लोबल साउथ के महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वह पिछले सप्ताह नई दिल्ली में पुतिन की उच्च-स्तरीय यात्रा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी बातचीत पर पहली बार प्रतिक्रिया दे रहे थे। गुओ के अनुसार तीनों देशों के बीच मजबूत संबंध न केवल उनके हित में हैं, बल्कि क्षेत्रीय और वैश्विक शांति, सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि के लिए भी अनुकूल हैं।

बीजिंग ने पुतिन की भारत यात्रा पर विशेष नजर रखी, क्योंकि चीन और रूस के बीच गहरे व मजबूत संबंध हैं। गुओ ने एक सवाल के जवाब में कहा कि चीन, रूस और भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों के विकास को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर है। अपनी यात्रा से पहले एक साक्षात्कार में पुतिन ने कहा था कि भारत और चीन हमारे सबसे करीबी मित्र हैं। हम इन संबंधों को बहुत महत्व देते हैं। भारत-चीन संबंधों पर गुओ ने कहा कि चीन नई दिल्ली के साथ दीर्घकालिक दृष्टिकोण से मजबूत एवं सतत संबंध आगे बढ़ाना चाहता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




