सस्ते में पूरा होगा स्पोर्ट्स कार चलाने का सपना
Mar 07, 2026 12:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
चीन की एक कार कंपनी ने खिलौने जैसी दिखने वाली स्पोर्ट्स कारें तैयार की हैं। ये कारें 2.2 मीटर लंबी हैं और 300 किलो तक का वजन उठा सकती हैं। इनमें दमदार इंजन और रियर-व्हील ड्राइव सिस्टम है। कीमत 4 से 7.5 लाख रुपये के बीच है, लेकिन सड़क पर चलाने की कानूनी स्थिति देशों के नियमों पर निर्भर करती है।

शंघाई, एजेंसी। चीन की एक कार कंपनी ने बड़ों के लिए ऐसी स्पोर्ट्स कारें तैयार की हैं, जो दिखने में खिलौने जैसी हैं, लेकिन रफ्तार और पावर के मामले में असली कारों को टक्कर देती हैं। क्या है खासियत : ये कारें करीब 2.2 मीटर लंबी हैं और 300 किलो तक का वजन उठा सकती हैं। इनमें दमदार इंजन और रियर-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है। मशहूर मॉडल के इन छोटे वर्जन की कीमत लगभग करीब 4 से 7.5 लाख रुपये के बीच है। हालांकि ये सड़कें चलाने के लिए कानूनी तौर पर फिट हैं या नहीं, यह अलग-अलग देशों के नियमों पर निर्भर करता है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


