लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


- अभ्यास से ताइवान में 150 से अधिक उड़ानें प्रभावित होने का अनुमान ताइपे, एजेंसी। चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने मंगलवार को दूसरे दिन भी ताइवान के आस-पास बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास किया। पीएलए ने इसे 'जस्टिस मिशन 2025' नाम दिया है। इसके तहत चीन ने ताइवान पर अपना दावा करते हुए किसी भी बाहरी समर्थन को रोकने के लिए शक्ति प्रदर्शन किया है। ताइवानी अधिकारियों ने बताया कि चीन की गतिविधियां उसकी सीमा के करीब रही। चीन के इस युद्धाभ्यास ने ताइवान जलडमरूमध्य के आस-पास तनाव बढ़ा दिया। अब इसका प्रभाव सैन्य दबाव से परे रोजमर्रा की जिंदगी तक फैल गया।
चीनी अभ्यास के चलते मंगलवार दोपहर को ताइवान के चार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर 150 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुई हैं। ताइवान के नागरिक उड्डयन प्रशासन ने जलडमरूमध्य के आस-पास सात अस्थायी खतरनाक क्षेत्र स्थापित किए हैं। चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सोमवार देर रात एक पोस्ट में कहा कि बीजिंग हमेशा ताइवान को चीन से अलग करने की कोशिश करने वाली किसी भी चीज को रोकने के लिए तैयार है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।