
एक देश दुनिया का जज होने का दावा नहीं कर सकता : चीन
अमेरिका पर फूटा चीन का गुस्सा नई दिल्ली, एजेंसी। वेनेजुएला में अमेरिका के अमेरिका के
- अमेरिका पर फूटा चीन का गुस्सा नई दिल्ली, एजेंसी। वेनेजुएला में अमेरिका के हमले और पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार करने को लेकर चीन भड़का हुआ है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा कि हम नहीं मानते कि कोई भी एक देश दुनिया का पुलिसवाला बन सकता है या खुद को इंटरनेशनल जज होने का दावा कर सकता है। वेनेजुएला में अचानक हुए बदलावों को लेकर विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि हम कभी नहीं मानते कि कोई भी देश दुनिया का पुलिसवाला बन सकता है और न ही हम इस बात से सहमत हैं कि कोई भी देश खुद को इंटरनेशनल जज होने का दावा कर सकता है।
चीन हमेशा ताकत के इस्तेमाल या धमकियों का विरोध करता है। इसके साथ ही एक देश की मर्जी को दूसरे पर थोपने का विरोध करता है। वहीं, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन येन ने कहा कि चीन यूएन चार्टर और अंतरराष्ट्रीय न्याय के बुनियादी सिद्धांतों का मजबूती से बचाव करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ काम करने के लिए तैयार है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने कहा कि चीन, वेनेजुएला के खिलाफ अमेरिका के खुलेआम बल प्रयोग की निंदा करता है। यह अंतरराष्ट्रीय कानून और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में बुनियादी नियमों का गंभीर उल्लंघन करता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




