चीन ने 15 दिन में दूसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए
पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में तेजी के चलते, चीन ने दूसरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाने की घोषणा की है। यह वृद्धि बुधवार से लागू होगी। एनडीआरसी ने कहा कि कीमतों में यह वृद्धि घरेलू तेल कीमतों के समायोजन के बाद की जा रही है।

बीजिंग। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में तेजी के बीच चीन ने करीब 15 में दूसरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। चीन की शीर्ष आर्थिक योजना संस्था राष्ट्रीय विकास एवं सुधार आयोग (एनडीआरसी) ने मंगलवार को कहा कि कीमतों में यह नई वृद्धि बुधवार से लागू होगी। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध को लेकर संभावित ईंधन संकट की आशंकाओं के बीच चीन ने इससे पहले 23 मार्च को भी पेट्रोल तथा डीजल की कीमतें बढ़ाई थीं। एनडीआरसी ने बयान में कहा कि मार्च के अंत में घरेलू तेल कीमतों में किए गए समायोजन के बाद अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है।
नियंत्रण उपायों के तहत पेट्रोल की कीमत में 420 युआन (61 डॉलर) प्रति टन और डीजल की कीमत में 400 युआन (58 डॉलर) प्रति टन की वृद्धि की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


