
चीन और फिलीपींस के बीच समुद्र में मचा घमासान
चीन और फिलीपींस के बीच दक्षिण चीन सागर के विवादित क्षेत्रों को लेकर तनाव बढ़ गया है। शनिवार को फिलीपींस के मछुआरों पर चीन के कोस्ट गार्ड ने कार्रवाई की, जिससे तीन मछुआरे घायल हो गए। यह घटना सबीना शोल के पास हुई है, जहां दोनों देशों के बीच अक्सर टकराव होते रहते हैं।
नई दिल्ली, एजेंसी। चीन और फिलीपींस के बीच दक्षिण चीन सागर के द्वीपों और समुद्री क्षेत्रों को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों देशों के बीच शनिवार को एक बार फिर से घमासान देखने को मिला है। दरअसल, फिलीपींस के अधिकारियों ने दावा किया कि दक्षिण चीन सागर के एक विवादित इलाके में चीन कोस्ट गार्ड के जहाजों ने फिलीपींस की मछली पकड़ने वाली नावों पर कार्रवाई की। इसके बाद समुद्र में दोनों पक्षों के बीच टकराव हुआ, जिसमें फिलीपींस के तीन मछुआरे घायल हो गए। फिलीपींस के अधिकारियों ने कहा कि यह घटना सबीना शोल के पास हुई, जो पलावन द्वीप से करीब 150 किलोमीटर (93 मील) दूर मछलियों से भरा इलाका है।

दूसरी ओर, बीजिंग ने शुक्रवार को कहा कि उसने इलाके में करीब 20 फिलीपींस की मछली पकड़ने वाली नावों को लेकर जरूरी कंट्रोल उपाय किए हैं। इस विवादित जलमार्ग पर चीन पूरी तरह से अपना दावा करता है। वहीं, फिलीपींस अंतरराष्ट्रीय कानून और अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) के तहत इस क्षेत्र पर दावा करता है। ऐसे में हाल ही में सैन्य सहयोग की वजह से दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया। हालांकि हालांकि, चीन का यह इतिहास रहा है कि वह चौतरफा इस तरह के दावे करता रहता है। चीन और फिलीपींस के बीच जिस क्षेत्र को लेकर यह विवाद हो रहा है। वह इलाका प्राकृतिक गैस और तेल से भरपूर है। स्कारबोरो शोल में चीन और फिलीपींस की नौसेनाओं के बीच अक्सर टकराव देखने को मिलता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


