शंघाई के पास हवाई क्षेत्र में चीन ने उड़ानों पर प्रतिबंध लगाया
चीन ने शंघाई के आसपास एक बड़े हवाई क्षेत्र में नागरिक उड्डयन पर 40 दिनों के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध 27 मार्च को शुरू हुआ और 6 मई तक प्रभावी रहेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रतिबंध सैन्य गतिविधियों से जुड़ा हो सकता है, लेकिन चीन ने इसके पीछे का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है।

पेरिस, एजेंसी। चीन ने शंघाई के आसपास एक बड़े हवाई क्षेत्र में नागरिक उड्डयन पर 40 दिनों के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। यह जानकारी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा जारी नोटिस टू एविएटर्स (नोटम) के जरिए सामने आई है। यह नोटिस 27 मार्च को जारी किया गया था और कुछ ही घंटों बाद ही यह लागू हो गया। यह प्रतिबंध 6 मई तक प्रभावी रहेगा। प्रभावित क्षेत्र ताइवान के उत्तर में कुछ सौ किलोमीटर दूर स्थित है और इसका कुल क्षेत्रफल करीब 73,000 वर्ग किलोमीटर है, जो ताइवान के आकार से करीब दोगुना बताया जा रहा है। चीन ने अब तक इस प्रतिबंध के पीछे कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है।
हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के प्रतिबंध का इस्तेमाल आमतौर पर सैन्य गतिविधियों के लिए किया जाता है। समुद्री सुरक्षा विशेषज्ञ बेंजामिन ब्लैंडिन के अनुसार यह मिसाइल परीक्षण या हवाई सैन्य अभ्यास से जुड़ा हो सकता है। वहीं, एविएशन विशेषज्ञ ने कहा कि यह प्रतिबंध अपने आकार, अवधि और ऊंचाई की सीमाओं की कमी के कारण असामान्य है। आमतौर पर नाटोम का उपयोग पायलटों को असामान्य परिस्थितियों जैसे सैन्य अभ्यास, जंगल की आग या ज्वालामुखी विस्फोट जैसी घटनाओं की जानकारी देने के लिए किया जाता है, लेकिन इस तरह का बड़ा और लंबे समय का प्रतिबंध बेहद दुर्लभ माना जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


