रत्ती पौधे के बीज खाने से बच्चे की मौत

- दूसरे को सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों ने बचाया नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। ...

offline
रत्ती पौधे के बीज खाने से बच्चे की मौत
Newswrap हिन्दुस्तान टीम , नई दिल्ली
Tue, 29 Nov 2022 8:10 PM

- दूसरे को सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों ने बचाया

नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता।

रत्ती पौधे के बीज खाना दो बच्चों के लिए जान पर आफत बन गया। इसमें एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि दूसरे बच्चे की जिंदगी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों ने बचाई है।

अस्पताल के पीडियाट्रिक इमरजेंसी विभाग के वरिष्ठ डॉक्टर धीरेन गुप्ता ने बताया कि मध्य प्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले सात वर्षीय बच्चे को 31 अक्तूबर को गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया था। बच्चे को खूनी दस्त, मस्तिष्क में सूजन और शॉक था। जांच के दौरान सामने आया कि बच्चे ने रत्ती पौधे के बीज खाए थे। जिसे ऐब्रस प्रिकैटोरियस पौधे के नाम से जाना जाता है, जिसमें एब्रिन नाम का जहर होता है। यह विशेष विष या जहर सांप के जहर जितना ही खतरनाक और घातक है। समय पर इलाज न होने मौत की संभावना अधिक होती है। उन्होंने बताया कि इसका आदर्श उपचार चारकोल थेरेपी की मदद से दो घंटे के अंदर पेट की पूरी तरह से सफाई करना है। उपचार के दौरान बच्चे को चौथे दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि एब्रिन एक जहर है जो वाइपर सांप के जहर की तरह होता है।

एब्रिन किसी व्यक्ति के शरीर की कोशिकाओं के अंदर जाकर बीमारी का कारण बनता है। कोशिकाओं को उनकी जरूरत का प्रोटीन बनाने से रोकता है। प्रोटीन के बिना कोशिकाएं मर जाती हैं। आखिरकार यह पूरे शरीर को हानि पहुंचाता है और मृत्यु हो जाती है। डॉक्टर धीरेन गुप्ता ने यह भी बताया कि इस बच्चे के पांच वर्षीय छोटे भाई ने भी इन बीजों का सेवन किया था। जिसके बाद उसकी स्थिति भी गंभीर हुई थी। बच्चे को दौरा पड़ा और फिर कोमा में चला गया। जिसके 24 घंटे के अंदर उसकी मृत्यु हो गई।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

NCR की अगली ख़बर पढ़ें
Delhi News Delhi Latest News Ncr News Ncr Latest News
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें