आर. के. आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन बनेगा दिल्ली का नया ‘हब’

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

-मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मेट्रो फेज-4 के कार्यों का किया औचक निरीक्षण, समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देशनई दिल्ली प्रमुख संवाददाता मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को आर. के. आश्रम मार्ग...

 आर. के. आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन बनेगा दिल्ली का नया ‘हब’

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को आर. के. आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आर. के. आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन को एक महत्वपूर्ण इंटरचेंज हब के रूप में विकसित किया जा रहा है।यहां पर वर्तमान में संचालित ब्लू लाइन और मैजेंटा लाइन के बीच कनेक्टिविटी स्थापित होगी। यह स्टेशन जनकपुरी वेस्ट से आर. के. आश्रम मार्ग तक विस्तारित 28.92 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का एक प्रमुख केंद्र होगा।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को निरीक्षण के दौरान डीएमआरसी द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने परियोजना की प्रगति, निर्माण की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और समय-सीमा के पालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि फेज-4 कॉरिडोर के अंतर्गत जनकपुरी वेस्ट से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन और दीपाली चौक से मजलिस पार्क तक के हिस्से पहले ही यात्रियों के लिए खोले जा चुके हैं, जबकि शेष हिस्सों पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यह कॉरिडोर पश्चिम, उत्तर और मध्य दिल्ली के घनी आबादी वाले आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों से होकर गुजरेगा, जिससे यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी, सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव घटेगा और प्रदूषण में भी महत्वपूर्ण कमी होगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि आरकेआश्रम मार्ग स्टेशन न केवल एक प्रमुख इंटरचेंज हब के रूप में कार्य करेगा, बल्कि भविष्य में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार का महत्वपूर्ण आधार भी बनेगा। केंद्रीय दिल्ली में भीड़भाड़ कम करने और सेंट्रल विस्टा सहित प्रमुख प्रशासनिक क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए मैजेंटा लाइन को आरकेआश्रम मार्ग से इंद्रलोक तक विस्तारित किया जाएगा, जो इंद्रप्रस्थ स्टेशन के माध्यम से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस विस्तार में 9.91 किलोमीटर का आरकेआश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ खंड और 11.9 किलोमीटर का इंद्रप्रस्थ से इंद्रलोक खंड शामिल होगा। सभी चरणों के पूरा होने के बाद, बोटैनिकल गार्डन से इंद्रलोक तक मैजेंटा लाइन की कुल लंबाई लगभग 88.4 किलोमीटर हो जाएगी, जिसमें 65 स्टेशन शामिल होंगे।बेहद चुनौतीपूर्ण रहा है यह सेक्शनमुख्यमंत्री ने इस लाइन में किये जा रहे इंजीनियरिंग कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इसका बड़ा हिस्सा बेहद चुनौतीपूर्ण रहा है।इसमें लगभग 7 किलोमीटर लंबे ट्विन टनल और छह प्रमुख भूमिगत स्टेशनों जैसे डेरावल नगर, घंटाघर, पुलबंगश, सदर बाजार, नबी करीम और आरकेआश्रम मार्ग का निर्माण शामिल है। सदर बाजार जैसे जटिल क्षेत्रों में भूमिगत स्टेशन का निर्माण, सब्जी मंडी रेलवे स्टेश, रानी झांसी फ्लाईओवर और रेड लाइन मेट्रो कॉरिडोर के नीचे सफलतापूर्वक टनल बोरिंग पूरी की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।