ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीछेनू गैंग के बदमाश को हथियारों के साथ पकड़ा

छेनू गैंग के बदमाश को हथियारों के साथ पकड़ा

नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता उत्तर पूर्वी जिले की पुलिस ने गैंगस्टर इरफान उर्फ छेनू...

छेनू गैंग के बदमाश को हथियारों के साथ पकड़ा
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 29 Sep 2022 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता

उत्तर पूर्वी जिले की पुलिस ने गैंगस्टर इरफान उर्फ छेनू गैंग के एक सक्रिय सदस्य को हथियारों के साथ दबोच लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी 27 वर्षीय आबिद उर्फ सोनू उर्फ नक्का के पास से एक सेमी ऑटो पिस्टल, दो देसी पिस्टल व सात कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी आबिद गैंग के अन्य सदस्यों को हथियारों की आपूर्ति करता था। इसके अलावा वह इलाके में दहशत फैलाने के लिए हथियारों के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करता था। वह जाफराबाद थाने का घोषित बदमाश है और उस पर 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

डीसीपी संजय कुमार सैन ने बताया कि जिले के स्पेशल स्टॉफ टीम को छेनू गैंग के सक्रिय सदस्य आबिद को इलाके में हथियारों के साथ आने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने अभियान चलाकर आबिद को दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह छेनू गैंग का सक्रिय सदस्य है और गिरोह के सदस्यों को हथियार की आपूर्ति करता है। वह सलीम अहमद नाम के एक शख्स से हथियार खरीदकर लाया था और उसे लोनी में एक सदस्य को देने के लिए जा रहा था। पुलिस पिछले डेढ़ साल से उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन वह लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें