Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsChhattisgarh Medical Student Commits Suicide Over Exam Pressure
छत्तीसगढ़ में एमबीबीएस छात्र ने खुदकुशी की, लिखा-सॉरी पापा

छत्तीसगढ़ में एमबीबीएस छात्र ने खुदकुशी की, लिखा-सॉरी पापा

संक्षेप:

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एमबीबीएस छात्र हिमांशु कश्यप ने परीक्षा में असफलता के कारण आत्महत्या कर ली। 24 वर्षीय हिमांशु का शव छात्रावास में फांसी पर लटका मिला। उसने एक पत्र में अपने माता-पिता से माफी...

Sep 06, 2025 08:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

कोरबा, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में सरकारी मेडिकल कॉलेज के पहले वर्ष के एमबीबीएस छात्र हिमांशु कश्यप ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से एक पत्र मिला, जिसमें लिखा था, ‘मुझसे नहीं हो पाया, सॉरी पापा। जानकारी के मुताबिक, 24 वर्षीय हिमांशु परीक्षा देने को नहीं पहुंचा तो सहपाठी उसे छात्रावास के कमरे में देखने गए। दरवाजा अंदर से बंद था। जब उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो हिमांशु फांसी पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कॉलेज के डीन डॉ. केके सहारे ने बताया कि हिमांशु पिछली परीक्षा में फेल हो गया था और इस बार दोबारा परीक्षा दे रहा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लगता है कि पढ़ाई का दबाव ही उसकी आत्महत्या की वजह बना।