दुष्कर्म के बाद बोरे में भरकर फेंकी पांच साल की बच्ची, आरोपी गिरफ्तार
-तकिए के कवर से मुंह बांध कर कुंए के पास फेंकी -लोगों में भारी

दुर्ग, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक पांच साल की बच्ची को कथित तौर पर एक आदमी ने अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसने बच्ची को एक बोरे में भरकर कुएं के पास फेंक दिया। यह जानकारी शनिवार को एक पुलिस अधिकारी ने दी।अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार दोपहर को उताई पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। बच्ची स्कूल से घर लौटने के बाद चॉकलेट खरीदने के लिए पास की एक दुकान पर गई थी। उन्होंने बताया कि दुकान पर मौजूद आरोपी धनेश्वर साहू (35) बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने से अपने घर ले गया।
जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो परिवार वालों तलाश की। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गांव के दो युवकों ने कुएं के पास रखे एक बोरे में कुछ हलचल देखी। जब उन्होंने बोरा खोला, तो उसके अंदर वह बच्ची मिली। उसका मुंह तकिए के कवर से बांधा हुआ था। वह गहरे सदमे में थी। पाटन इलाके की पुलिस ने बताया कि बच्ची की मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हुई है, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने आगे बताया कि अब बच्ची की हालत स्थिर है। इस घटना के बाद लोगों में भारी गुस्सा फैल गया। नाराज गांव वालों ने स्थानीय पुलिस थाने को घेर लिया और आरोपी के लिए मौत की सजा की मांग करने लगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


