Chhattisgarh CM Discusses Anti-Naxal Campaign with Home Minister Amit Shah नक्सल विरोधी अभियान पर शाह से मिले छत्तीसगढ़ के सीएम, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsChhattisgarh CM Discusses Anti-Naxal Campaign with Home Minister Amit Shah

नक्सल विरोधी अभियान पर शाह से मिले छत्तीसगढ़ के सीएम

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर नक्सल विरोधी अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद कमजोर पड़ रहा है और सरकार ने इसे खत्म करने के लिए निर्णायक...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 17 March 2025 11:15 PM
share Share
Follow Us on
नक्सल विरोधी अभियान पर शाह से मिले छत्तीसगढ़ के सीएम

नई दिल्ली, एजेंसी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर उन्हें प्रदेश में जारी नक्सल विरोधी अभियान की जानकारी दी।

जारी बयान के अनुसार साय ने अमित शाह को बताया कि प्रदेश में नक्सलवाद अंतिम सांसें गिन रहा है। सरकार ने इसे पूरी तरह खत्म करने के लिए निर्णायक कदम उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि केंद्र व प्रदेश सरकार के संयुक्त प्रयासों के परिणामस्वरूप प्रदेश में नक्सलवाद कमजोर पड़ने लगा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य बस्तर में पूर्ण शांति बहाली कर उसके विकास को गति प्रदान करना है। जिससे वहां पर्यटन सहित अन्य आर्थिक गतिविधियों का संचालन किया जा सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।