खेल : चोटिल ओवरटन की जगह फोरेस्टर चेन्नई में
चेन्नई सुपर किंग्स ने इंग्लैंड के जेमी ओवरटन की जगह दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर डियान फोरेस्टर को 75 लाख रुपये में टीम में शामिल किया है। ओवरटन चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए हैं। फोरेस्टर ने दक्षिण अफ्रीका के लिए पदार्पण किया है और 5 मैचों में 83 रन बनाए हैं।

चेन्नई, एजेंसी। चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को इंग्लैंड के जेमी ओवरटन की जगह दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर डियान फोरेस्टर को 75 लाख रुपये में टीम में शामिल किया है। ओवरटन दाहिनी जांघ में चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए हैं। फोरेस्टर ने मार्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका में पदार्पण किया था। उन्होंने पांच मैचों में 83 रन बनाए हैं। चेन्नई ने बुधवार को कहा था कि ओवरटन अपनी चोट की गंभीरता का पता लगाने के लिए ब्रिटेन लौटेंगे। ओवरटन ने 10 मैचों में 14 विकेट लिए हैं और 136 रन बनाए हैं। चेन्नई ने महाराष्ट्र के चोटिल ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष की जगह कर्नाटक के ऑलराउंडर मैकनील नोरोन्हा को भी टीम में लिया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


