पिघलती आइसक्रीम और बच्चों के सब्र का रिकॉर्ड
Feb 17, 2026 12:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
चेन्नई में 4,008 स्कूली बच्चों ने एक अनोखा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। 10 से 13 साल के बच्चों को अपनी पसंदीदा आइसक्रीम को तब तक नहीं खाना था, जब तक उनकी बारी नहीं आती। बच्चों ने बेहतरीन अनुशासन दिखाते हुए एक मिनट के भीतर आइसक्रीम को एक-दूसरे को पास किया।

चेन्नई, एजेंसी। चेन्नई में 4,008 स्कूली बच्चों ने एक अनोखा ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ बनाया है। क्या थी चुनौती : 10 से 13 साल के इन बच्चों को अपनी पसंदीदा आइसक्रीम हाथ में मिलने के बाद भी, उसे तब तक नहीं खाना था, जब तक उनकी बारी न आ जाए। आठ अलग-अलग स्कूलों के इन बच्चों ने बेहतरीन अनुशासन दिखाया। हर बच्चे को एक मिनट के भीतर अपने बगल वाले साथी को आइसक्रीम कोन पास करना था। इस दौरान आइसक्रीम को पिघलने से बचाना और खाने के लालच पर काबू पाना सबसे बड़ी परीक्षा थी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


