कुनो नेशनल पार्क में तेंदुए के हमले से शावकों की मौत की आशंका
श्योपुर जिले के कुनो नेशनल पार्क में चार महीने के चार चीता शावकों की मौत हो गई। अधिकारियों का मानना है कि तेंदुए ने इन शावकों को मारा होगा। शव संरक्षित वन क्षेत्र के बाहर पाए गए थे। चीता परियोजना के निदेशक ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पुष्टि होगी।

श्योपुर (मध्य प्रदेश), एजेंसी। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले स्थित कुनो नेशनल पार्क में चार महीने के चार चीता शावकों की मौत हो गई। अधिकारियों को आशंका है कि इन शावकों को तेंदुए ने मार दिया होगा। अधिकारियों के अनुसार, चीता मादा केजीपी-12 ने 11 अप्रैल को इन शावकों को जन्म दिया था। मंगलवार को इनके शव संरक्षित वन क्षेत्र के बाहर श्योपुर टेरिटोरियल डिवीजन में मिले। शव आंशिक रूप से खाए हुए थे। चीता परियोजना के निदेशक उत्तम शर्मा ने बताया कि हमले के तरीके और शवों की हालत को देखते हुए यह तेंदुए का हमला लगता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी पुष्टि हो सकेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


