खरीदारी में छूट से ज्यादा सुविधा को प्राथमिकता दे रहे ज्यादातर भारतीय

Apr 07, 2026 07:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

भारत में उपभोक्ताओं के खरीदारी के तरीके बदल रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, 70 प्रतिशत उपभोक्ता त्वरित वाणिज्य मंचों का उपयोग जारी रखेंगे, भले ही छूट कम हो। 45 प्रतिशत लोग आखिरी समय की जरूरतों के लिए इन सेवाओं का सहारा लेते हैं। यह परिवर्तन पारंपरिक किराना दुकानों को भी प्रभावित कर रहा है।

खरीदारी में छूट से ज्यादा सुविधा को प्राथमिकता दे रहे ज्यादातर भारतीय

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत में खरीदारी के तरीके तेजी से बदल रहे हैं। अब उपभोक्ताओं के लिए छूट से ज्यादा सुविधा उनकी खरीदारी का सबसे बड़ा विकल्प बन गया है। ग्रांट थॉर्नटन भारत की एक रिपोर्ट के अनुसार, 70 प्रतिशत से अधिक उपभोक्ताओं का कहना है कि वे छूट कम होने पर भी त्वरित वाणिज्य मंचों (फटाफट सामान की आपूर्ति करने वाले) का इस्तेमाल जारी रखेंगे। रिपोर्ट में बताया गया कि उपभोक्ताओं की प्राथमिकताओं में बड़ा बदलाव आया है, जहां अब कीमत से ज्यादा तेजी और आसान उपलब्धता को महत्व दिया जा रहा है। लोग अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग माध्यमों का इस्तेमाल कर रहे हैं।अध्ययन

के अनुसार, करीब 45 प्रतिशत उपभोक्ता क्विक कॉमर्स मंचों का उपयोग आखिरी समय या जरूरी सामान के लिए करते हैं, जबकि 24 प्रतिशत लोग दूध और ब्रेड जैसे रोजमर्रा के सामान के लिए इसका सहारा लेते हैं। वहीं, 19 प्रतिशत उपभोक्ता स्नैक्स और पेय पदार्थ जैसी त्वरित खरीद के लिए इन सेवाओं का उपयोग करते हैं।यह बदलाव पारंपरिक किराना दुकानों को भी प्रभावित कर रहा है। सर्वेक्षण में 51 प्रतिशत लोगों ने बताया कि पिछले एक साल में उनकी किराना दुकानों पर निर्भरता कम हुई है। हालांकि, 27 प्रतिशत ने कोई खास बदलाव नहीं बताया और 13 प्रतिशत ने कहा कि वे अब पहले से ज्यादा किराना दुकानों का उपयोग कर रहे हैं।रिपोर्ट के मुताबिक, बदलती परिस्थितियों को देखते हुए किराना दुकानदार भी खुद को ढालने की कोशिश कर रहे हैं। करीब 40 प्रतिशत दुकानदार त्वरित वाणिज्य मंचों के साथ जुड़ने के इच्छुक हैं, जबकि 32 प्रतिशत इसमें रुचि रखते हैं लेकिन प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट नहीं हैं। वहीं, 20 प्रतिशत ने कहा कि यदि उन्हें तकनीकी या संचालन संबंधी सहायता मिले तो वे इसमें शामिल हो सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।