पुलिस ने स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने के लिए और समय मांगा

पुलिस ने स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने के लिए और समय मांगा

संक्षेप:

पटियाला हाउस कोर्ट में चैतन्यानंद सरस्वती की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। दिल्ली पुलिस ने पीड़िताओं के शहर से बाहर होने के कारण स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा। कोर्ट ने जांच में...

Oct 27, 2025 04:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। पटियाला हाउस कोर्ट में सोमवार को छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार चैतन्यानंद सरस्वती की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। दिल्ली पुलिस ने याचिका पर स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कोर्ट से अतिरिक्त समय की मांग की। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि पीड़िताएं सेमेस्टर अवकाश के कारण फिलहाल शहर से बाहर हैं, इसलिए उनके बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। मामले की सुनवाई अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश दीप्ति देवेश की अदालत में हुई। पुलिस ने अदालत में मौखिक रूप से कहा कि जांच जारी है और अधिकांश पीड़िताएं चार नवंबर तक शहर से बाहर हैं, इसलिए रिपोर्ट दाखिल करने के लिए अधिक समय चाहिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कोर्ट ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जांच जारी होना स्थगन का आधार नहीं हो सकता। अदालत ने पुलिस को निर्देश दिया कि वह अगली तारीख पर स्थिति रिपोर्ट दाखिल करें। इसके बाद अदालत ने मामले को सात नवंबर के लिए सूचीबद्ध किया है। गौरतलब है कि 13 अक्तूबर को भी अदालत ने पुलिस से जमानत याचिका पर जवाब मांगा था। उस दौरान पुलिस ने बताया था कि 16 पीड़िताओं के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज किए जा चुके हैं। पांच पीड़िताओं के मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जबकि अन्य 11 के फोन जब्त करना बाकी हैं। एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार है और गवाहों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। बता दें कि एक शिक्षण संस्थान की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ मामले में चैतन्यानंद फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।