केंद्र ने बंगाल सरकार से ‘नेवा’ लागू करने का समझौता किया
नई दिल्ली, एजेंसी। संसदीय कार्य मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल में ‘नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन’ (नेवा) को लागू करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार और राज्य की विधान

नई दिल्ली, एजेंसी। संसदीय कार्य मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल में ‘नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन’ (नेवा) को लागू करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार और राज्य की विधानसभा के साथ एक त्रिपक्षीय समझौता किया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि नेवा एक वर्क-फ्लो सिस्टम है, जो सदन के पीठासीन अधिकारी को सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने और विधायी कामकाज को कागजरहित बनाने में मदद करता है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘मैंने संसद भवन में पश्चिम बंगाल सरकार और पश्चिम बंगाल विधानसभा के बीच त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन के हस्ताक्षर समारोह में हिस्सा लिया।’ कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और विधानसभा अध्यक्ष रथिंद्र बोस सहित अन्य लोगों ने भी वर्चुअली (ऑनलाइन) हिस्सा लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


