
मुझे हटाकर सदानंदन को केंद्रीय मंत्री बनाया जाए : सुरेश गोपी
केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने अपने पद से इस्तीफा देने की इच्छा जताई और भाजपा के सी सदानंदन मास्टर को केंद्रीय मंत्रिमंडल में उनकी जगह देने की सिफारिश की। गोपी ने कहा कि सदानंद का राज्यसभा सदस्य बनना...
कन्नूर, एजेंसी। केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा देने की इच्छा जताई और भाजपा के नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य सी सदानंदन मास्टर को केंद्रीय मंत्रिमंडल में उनकी जगह दिए जाने की सिफारिश की। सदानंद की मौजूदगी में एक समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गोपी ने कहा, सदानंद का राज्यसभा सदस्य बनना उत्तरी कन्नूर जिले की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव है। मैं यहां पूरी ईमानदारी से कह रहा हूं कि मुझे हटाकर सदानंदन मास्टर को (केंद्रीय) मंत्री बनाया जाना चाहिए। मेरा मानना है कि यह केरल के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय बनेगा।”

केंद्रीय पेट्रोलियम और पर्यटन राज्य मंत्री गोपी ने कहा कि वह कामना करते हैं कि सदानंदन के सांसद कार्यालय को जल्द ही मंत्री कार्यालय में बदला जाएगा। अभिनेता गोपी ने कहा, मैं अपना फिल्मी करियर छोड़कर कभी मंत्री नहीं बनना चाहता था। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में उनकी आय काफी कम हुई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




