Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsCensus Preparations Begin in Delhi Testing Phase in Chirag Delhi for 2027 Census
 चिराग दिल्ली से होगा दिल्ली की जनगणना का परीक्षण

चिराग दिल्ली से होगा दिल्ली की जनगणना का परीक्षण

संक्षेप: दिल्ली में जनगणना की तैयारी शुरू हो गई है। चिराग दिल्ली में परीक्षण किया जाएगा, जहाँ समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उपराज्यपाल ने डीएम लक्ष्य सिंघल को प्रमुख जनगणना अधिकारी नियुक्त किया है। इस बार जनगणना मोबाइल के माध्यम से घर-घर जाकर की जाएगी, जिससे सभी जानकारी सही समय पर दर्ज की जा सके।

Fri, 14 Nov 2025 12:50 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता देशभर में होने वाली जनगणना के लिए दिल्ली में भी तैयारियां शुरु हो गई हैं। दिल्ली में जनगणना से पूर्व इसके लिए परीक्षण किया जाएगा। इसके लिए चिराग दिल्ली (निगम पार्ड संख्या 172) को चुना गया है। दक्षिण जिला डीएम लक्ष्य सिंघल की देखरेख में यहां जनगणना करवाई जाएगी। इस दौरान यह देखा जाएगा कि जनगणना में किस प्रकार की समस्या आ रही हैं और उसमें किस प्रकार का बदलाव करने की आवश्यकता है। इसके बाद पूरी दिल्ली में वर्ष 2027 में जनगणना करने की योजना है। जानकारी के अनुसार दिल्ली में जनगणना के परीक्षण के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा दक्षिण जिला के डीएम लक्ष्य सिंघल को प्रमुख जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं शाहपुर जट स्थित सर्वोदय विद्यालय के प्रमुख (प्रधानाचार्य या उप प्रधानाचार्य) को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। उपराज्यपाल ने परीक्षण के लिए चिराग दिल्ली के क्षेत्र को चुना है जो निगम के वार्ड संख्या 172 में आता है। उपराज्यपाल ने डीएम को अपने अधीन जनगणना अधिकारी नियुक्त करने की शक्ति भी दी है ताकि यह कार्य बेहतर ढंग से समय पर पूरा किया जा सके। सूत्रों ने बताया कि इस बार जनगणना मोबाइल के माध्यम से होनी है। इसलिए जनगणना करने वाले चिराग दिल्ली क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से संबंधित जानकारी हासिल करेंगे और उसे दर्ज करेंगे। इस दौरान जनगणना में अगर किसी प्रकार की समस्या आती है तो वह वरिष्ठ अधिकारियों को बताई जाएगा। इससे समस्या को समय रहते दूर किया जा सकेगा और पूरी दिल्ली की जनगणना आसानी से हो सकेगी।