5.72 लाख से ज्यादा परिवारों ने खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन भरी

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नई दिल्ली। विशेष संवाददाता जनगणना 2027 के पहले चरण में अब तक 5.72 लाख

5.72 लाख से ज्यादा परिवारों ने खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन भरी

नई दिल्ली। विशेष संवाददाता जनगणना 2027 के पहले चरण में अब तक 5.72 लाख से ज्यादा परिवारों ने खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन भर दी है। भारत के रजिस्ट्रार जनरल (आरजीआई ) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे यह साफ दिख रहा है कि लोग अब इस नई डिजिटल सुविधा को अपना रहे हैं और घर बैठे ही जनगणना में हिस्सा ले रहे हैं।आरजीआई ने कहा कि ऑनलाइन जानकारी देना एक आसान, तेज और सुविधाजनक तरीका है। लोग बिना किसी परेशानी के अपने घर से ही जरूरी जानकारी दे पा रहे हैं, जिससे समय भी बच रहा है और प्रक्रिया भी सरल हो गई है।

यह सुविधा उन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दी गई है, जहां 16 अप्रैल से घर-घर जाकर गिनती का काम शुरू होगा।जनगणना 2027 की शुरुआत 1 अप्रैल से हो चुकी है। इस बार पहली बार 15 दिन का समय दिया गया है, जिसमें लोग खुद ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए एक खास वेबसाइट बनाई गई है। इस वेबसाइट पर लोग अपने घर और परिवार से जुड़ी सभी जानकारी भरते हैं।यह सुविधा अंडमान और निकोबार द्वीप, गोवा, कर्नाटक, सिक्किम, ओडिशा, लक्षद्वीप, मिजोरम और दिल्ली के एनडीएमसी और कैंटोनमेंट इलाके में शुरू की गई है: जब कोई व्यक्ति अपनी जानकारी ऑनलाइन भर देता है तो उसे एक खास आईडी मिलती है। बाद में जब जनगणना कर्मचारी उसके घर आते हैं तो वही आईडी दिखाकर जानकारी की जांच की जाती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।