घर बैठे ऑनलाइन भर सकते हैं जनगणना से संबंधित जानकारी

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

दिल्ली में जनगणना का पहला चरण शुरू हो रहा है, जिसमें मकान और आर्थिक स्थिति की जानकारी ली जाएगी। लोग 15 अप्रैल तक एनडीएमसी क्षेत्र और 1 से 15 मई तक निगम क्षेत्र में ऑनलाइन जानकारी भर सकेंगे। यह जानकारी गोपनीय रखी जाएगी और जनकल्याण नीतियों के लिए उपयोग की जाएगी।

 घर बैठे ऑनलाइन भर सकते हैं जनगणना से संबंधित जानकारी

-जनगणना के पहले चरण में मकान से संबंधित जानकारी ली जा रही है ताकि आर्थिक स्थिति का पता चल सकेनई दिल्ली अमित झा राजधानी में जनगणना करने से पहले लोगों के मकान एवं उनके जीवन स्तर को लेकर गणना शुरु होने जा रही है। आगामी 15 अप्रैल तक एनडीएमसी क्षेत्र जबकि 1 से 15 मई तक निगम क्षेत्र में रहने वाले लोग ऑनलाइन यह जानकारी खुद वेबसाइट पर डाल सकेंगे। कर्मचारी जब उनके घर आएंगे तो वह केवल अपने द्वारा दी गई जानकारी पर मिलने वाला नंबर बताएंगे जिसका सत्यापन कर्मचारी द्वारा किया जाएगा। इससे कर्मचारियों और गणना करवाने वाले शख्स का समय बचेगा।जनगणना

से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पहले चरण में दिल्लीवासियों के घर एवं उनकी आर्थिक स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है। इसमें उनसे पूछा जाएगा कि वह किस प्रकार के मकान में रहते हैं। उनके घर की दीवार, छत, फर्श आदि किस सामग्री से बनी है। वह अपने मकान में रहते हैं या किराये पर। मकान में कितने कमरे हैं औक उसमें रहने वालों की संख्या कितनी है। उनके घर में खाना बनाने के लिए अलग किचन है या नहीं। घर में शौचालय एवं नहाने की जगह अलग है या नहीं। घर में खाना पीएनजी-एलपीजी से बनता है या किसी अन्य ईंधन का इस्तेमाल होता है। पीने का पानी कहां से उपलब्ध होता है। उनके पास मोबाइल, इंटरनेट, टीवी, डीटीएच, साइकिल, बाइक, स्कूटी, कार आदि है या नहीं।वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अगर कोई शख्स वेबसाइट पर जाकर खुद यह जानकारी भरता है तो उनके घर आने वाले गणना अधिकारी केवल दी गई जानकारी को सत्यापित करेंगे। अगर उसमें कोई गलत जानकारी होगी तो उसका सुधार करेंगे। ऑनलाइन फॉर्म भरने से लोगों का काफी समय बचेगा और यह कार्य जल्द पूरा करने में सरकार को मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि घर से संबंधित गणना के दौरान मिलने वाली जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इसका इस्तेमाल जनकल्याण नीतियों के लिए किया जाएगा। इससे यह पता चलेगा कि किस क्षेत्र में किस प्रकार की सुविधा चाहिए। उसके अनुसार सरकार कार्य करेगी।ऐसे आत्मगणना कर सकते हैंसबसे पहले https://se.census.gov.in वेबसाइट को खोलेंयहां अपना नाम एवं मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी की मदद से पंजीकरण करेंवहां मौजूद नक्शे पर अपने घर की जगह चिन्हित करें ताकि उस जगह को दर्ज किया जा सकेपंजीकरण करने के बाद कई चरणों में सवाल पूछे जाएंगेप्रत्येक सवाल के कई विकल्प होंगे जिनमें से एक को चुना जा सकता हैअंत में आपके द्वारा दी गई जानकारी दिखाई जाएगी, अगर वह सही है तो फॉर्म जमा करा सकते हैंसभी राज्यों के लिए अलग अवधि तयजनगणना में मकान से संबंधित जानकारी स्वयं देने के लिए सरकार ने अलग-अलग राज्यों के लिए 15-15 दिनों की अवधि तय की है। दिल्ली में एनडीएमसी क्षेत्र में जहां 1 से 15 अप्रैल तो वहीं निगम क्षेत्र में 1 से 15 मई की अवधि रखी गई है। इसी तरह उत्तराखंड में 10 से 24 अप्रैल, छतीसगढ़ में 16 से 30 अप्रैल, बिहार में 17 अप्रैल से 1 मई, झारखंड में 1 से 15 मई और उत्तर प्रदेश में 7 से 21 मई की अवधि तय की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।