भारतीय बलों का एकीकरण और तकनीकी समावेश जरूरी : सीडीएस

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सीडीएस अनिल चौहान ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों का एकीकरण और तकनीकी समावेश जरूरी है। आधुनिक युद्ध में बहुक्षेत्रीय अभियान अब एक वास्तविकता बन चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि संघर्ष अब केवल भौतिक क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि राजनीतिक स्तर पर भी देखा जाना चाहिए।

भारतीय बलों का एकीकरण और तकनीकी समावेश जरूरी : सीडीएस

बेंगलुरु, एजेंसी। सीडीएस अनिल चौहान ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों का एकीकरण और तकनीकी समावेश के साथ युद्धक शक्ति के रूप में विकास समय की जरूरत है। कहा कि ऐसा समन्वित बल पारंपरिक सीमाओं से आगे निकल चुके आधुनिक युद्ध में बिना किसी रुकावट काम करने में सक्षम होगा। सीडीएस चौहान ‘रण संवाद’ सेमिनार के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बहुक्षेत्रीय अभियान अब सिर्फ सैद्धांतिक शब्द नहीं रह गया है, बल्कि यह आधुनिक युद्ध की हकीकत है। आज डेटा विश्लेषण, एआई और अन्य तकनीकों ने युद्धों का स्वरूप ही बदल दिया है। यही वजह है कि संवाद का विषय बहुक्षेत्रीय अभियान चुना गया।चौहान

ने कहा कि अब संघर्ष केवल भौतिक क्षेत्र तक ही सीमित नहीं रह गया है। अब लड़ाई को राजनीतिक स्तर पर भी देखा जाना चाहिए, जहाँ परिणाम युद्ध के मैदान की जीत से परे जाकर तय होते हैं। कहा कि जमीन, समुद्र और हवा के अलावा अब समय, साइबर, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम जैसे नए आयाम आधुनिक युद्धों को नया आकार दे रहे हैं। कहा कि इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बनाना जरूरी है।‘संघर्ष से दूरी का मतलब उसके नतीजों से दूरी नहीं’नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने शुक्रवार को कहा कि मध्य पूर्व युद्ध और इसके कारण समुद्री यातायात में बाधा ने कई नए पहलुओं की ओर ध्यान खींचा है। कहा कि यह साफ हुआ है कि सुरक्षा चुनौतियां कितनी गहराई से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि यह दुनिया के किसी भी संघर्ष से हमारी दूरी का अर्थ यह नहीं रह गया है कि उसके परिणामों से भी हम दूर ही रहेंगे।वायुसेना अधिकारी बोले, बदलाव को तुरंत अपनाएंदो दिवसीय रण संवाद के दौरान वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि आधुनिक युद्ध की तेजी से बदलती प्रकृति से निपटने के लिए आवश्यक बदलाव, बहुक्षेत्रीय अभियानों को तत्काल अपनाया जाना चाहिए। एयर मार्शल नागेश कपूर ने कहा कि संवाद का विषय वर्तमान रणनीतिक वास्तविकताओं को उजागर करता है। एयर मार्शल तेजेंद्र सिंह ने कहा कि तकनीकी प्रगति और संघर्ष के बदलते स्वरूप के कारण बहुक्षेत्रीय अभियान आवश्यक हो गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।