Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsCCTV Captures Suspect in Rohit Shetty Shooting Incident at Ville Parle Station
रोहित शेट्टी के आवास पर फायरिंग करने वाला हमलावर सीसीटीवी में कैद

रोहित शेट्टी के आवास पर फायरिंग करने वाला हमलावर सीसीटीवी में कैद

संक्षेप:

- विले पार्ले रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में कैद हमलावर मुंबई, एजेंसी।

Feb 03, 2026 10:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

- विले पार्ले रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में कैद हमलावर मुंबई, एजेंसी। फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित आवास पर गोलीबारी मामले में मंगलवार को एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया। पुलिस के अनुसार, इस फुटेज में संदिग्ध को विले पार्ले रेलवे स्टेशन के करीब लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घटना के बाद हमलावर स्कूटर से फरार हुआ और विले पार्ले इलाके में सेंट जोसेफ चर्च रोड के पास स्कूटर छोड़ दिया। इसके बाद उसने संभवतः एक ऑटो रिक्शा पकड़ा, जो उसे विले पार्ले रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मास्क लगाए दिखा संदिग्ध सीसीटीवी फुटेज में वह चेहरे पर मास्क लगाए हुए दिखाई दिया। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल आदित्य गायकी ने स्कूटर पुणे के एक व्यक्ति से 30 हजार रुपये में खरीदा था। शुभम लोंकर ने सोशल मीडिया पर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने के बाद अपना अकाउंट डिलीट कर दिया। पुलिस के अनुसार, वह पिछले साल नेपाल में ट्रेस किया गया था। उसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है और बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में भी आरोपी है। रविवार को हुआ था हमला मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच हमलावर की तलाश में है। फिल्म निर्माता के जुहू स्थित आवास पर रविवार देर रात करीब 12.45 बजे पांच गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक गोली इमारत में स्थित एक जिम के शीशे पर जा लगी। घटना के बाद पुणे में चार लोगों की गिरफ्तारी हुई। ये सभी 5 फरवरी तक मुंबई पुलिस की हिरासत में है।