सीबीएसई 12वीं परिणाम प्रक्रिया पर उच्चस्तरीय बैठक
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अध्यक्षता की नई दिल्ली, एजेंसी।

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को यहां सीबीएसई मुख्यालय में 12वीं कक्षा की मूल्यांकन प्रक्रिया पर उच्चस्तरीय अध्यक्षता बैठक की। साथ ही परीक्षा परिणाम के बाद की प्रक्रियाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की।यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) अपनी ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली को लेकर तीखी आलोचना का सामना कर रहा है। द्वारका स्थित बोर्ड मुख्यालय में आयोजित इस बैठक में स्कूल शिक्षा सचिव संजय कुमार, सीबीएसई अध्यक्ष राहुल सिंह, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर के निदेशक तथा शिक्षा मंत्रालय, केंद्रीय विद्यालय संगठन, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और सीबीएसई के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
बोर्ड ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बैठक में सीबीएसई की 12वीं कक्षा की मूल्यांकन प्रक्रिया और परीक्षा परिणाम के बाद की प्रक्रियाओं की प्रगति पर चर्चा और समीक्षा की गई। उसने कहा कि विचार-विमर्श छात्र-अनुकूल पुनर्मूल्यांकन पोर्टल उपलब्ध कराने, सीबीएसई के डिजिटल मंचों को मजबूत करने, छात्रों के लिए परीक्षा और परिणाम सुविधा तंत्र को बेहतर बनाने तथा मूल्यांकन और निगरानी प्रणाली में सुधार पर केंद्रित रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


