सीबीएसई ऑनलाइन पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू, छात्र सावधानी से करें आवेदन

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा ऑनलाइन पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन 2 जून से 6 जून 2026 तक किए जा सकते हैं। छात्रों के लिए ट्यूटोरियल वीडियो और आवश्यक जानकारी सीबीएसई द्वारा उपलब्ध कराई गई है। आवेदन केवल उन छात्रों के लिए है जिन्होंने उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त की है।

सीबीएसई ऑनलाइन पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू, छात्र सावधानी से करें आवेदन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा ऑनलाइन पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया मंगलवार की सुबह शुरू हो चुकी है। प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही छात्रों के मन में इससे जुड़े कई सवाल हैं। इसको लेकर सीबीएसई ने विस्तृत जानकारी भी साझा की है। सीबीएसई अपने एक्स हैंडल पर भी छात्रों के सवाल और उसके जवाब देने शुरू कर दिए हैं। प्रस्तुत है पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया से जुड़े आम सवाल और उसके जवाब...

पुनर्मूल्यांकन और सत्यापन की प्रक्रिया

सवाल : पुनर्मूल्यांकन और सत्यापन के लिए पोर्टल कब तक खुला रहेगा?

जवाब : यह प्रक्रिया 2 जून 2026 से शुरू हो चुकी है अभ्यर्थी 6 जून 2026 की मध्यरात्रि तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने की प्रक्रिया

सवाल : आवेदन कैसे करें क्या इसके लिए कोई जानकारी दी गई है?

जवाब : एक आम छात्र आवेदन कैसे करे इसके लिए सीबीएसई ने ✓एक ट्यूटोरियल वीडियो बनाया है जिसका लिंक यह https://youtu.be/9915dx_c5Ko है।

यह छात्रों के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। छात्र सीबीएसई द्वारा दी गई वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/newsite_old/rchk.html पर आवेदन कर सकता है।

आवेदन के लिए योग्य छात्र

सवाल : कौन छात्र आवेदन कर सकते हैं?

जवाब : केवल वे छात्र जिन्होंने अपनी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त की है।

लॉगिन और शुल्क जानकारी

सवाल : पोर्टल पर लॉगिन के लिए क्या जरूरी है?

जवाब : आधार संख्या दर्ज करना अनिवार्य है। यदि छात्र को आधार में दिक्कत है तो वह अपने अभिभावक का भी आधार दे सकता है।

सवाल : स्कैन कॉपी में त्रुटियों के सत्यापन का शुल्क कितना है?

जवाब : 100 रुपये प्रति उत्तर पुस्तिका।

सवाल : पुनर्मूल्यांकन का शुल्क कितना है?

जवाब : 25 रुपये प्रति प्रश्न।

सवाल : भुगतान किन माध्यमों से किया जा सकता है?

जवाब : छात्र यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से।

स्कैन कॉपी में समस्याएँ

सवाल : स्कैन कॉपी में किन समस्याओं की शिकायत की जा सकती है?

जवाब : गायब पृष्ठ, गायब अनुपूरक शीट, गायब मानचित्र, ग्राफ, धुंधले पृष्ठ, गलत उत्तर पुस्तिका या गलत प्रश्नपत्र सेट के आधार पर मूल्यांकन।

आवेदन में संशोधन और प्रक्रिया

सवाल : क्या आवेदन जमा करने के बाद उसमें संशोधन किया जा सकता है?

जवाब : नहीं। ‘फ्रीज एंड प्रोसीड टू पेमेंट’ पर क्लिक करने के बाद विवरण लॉक हो जाता है।

सवाल: क्या ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे?

जवाब : नहीं। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है और निर्धारित समय सीमा के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

एक से अधिक विषयों के लिए आवेदन

सवाल : क्या छात्र एक से अधिक विषयों के लिए आवेदन कर सकता है?

जवाब : हां जिन विषयों की कॉपियों में दिक्कत है उसके लिए आवेदन किया जा सकता है।

आवेदन स्थिति की जांच

सवाल : आवेदन जमा करने के बाद उसकी स्थिति कैसे जांची जा सकती है?

जवाब : आवेदन जमा करने के बाद यदि छात्रों की चुनौती सही पाई जाती है तो बोर्ड छात्रों के अंकों की जो स्थिति है उसे डिजीलॉकर में दे देगा।

सामान्य प्रश्न

पुनर्मूल्यांकन और सत्यापन के लिए पोर्टल कब तक खुला रहेगा?
यह प्रक्रिया 2 जून 2026 से शुरू हो चुकी है अभ्यर्थी 6 जून 2026 की मध्यरात्रि तक आवेदन कर सकते हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।