सीबीएसई ने शुरू की 24 घंटे सहायता सेवा, उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा का फिर दिलाया भरोसा
सीबीएसई ने परीक्षा परिणाम के बाद छात्रों के लिए 24 घंटे सहायता प्रणाली शुरू की है। यह प्रणाली तनाव प्रबंधन, मूल्यांकन संबंधी जानकारी और अन्य सहायता प्रदान करेगी। छात्रों के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-11-8004 और ईमेल आईडी info.cbse@nic.in उपलब्ध है। बोर्ड ने छात्रों को उनके उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा के बारे में आश्वस्त किया।

नई दिल्ली। सीबीएसई ने परीक्षा परिणाम के बाद विद्यार्थियों के लिए 24 घंटे सहायता प्रणाली शुरू की है। बोर्ड ने कहा कि छात्रों को तनाव प्रबंधन, मूल्यांकन संबंधी जानकारी और अन्य सहायता उपलब्ध कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। साथ ही, एक बार फिर बोर्ड ने इस बात को दोहराया कि ओएसएम प्रणाली पूरी तरह सुरक्षित है। सीबीएसई की ओर से जारी सूचना के अनुसार, विद्यार्थियों के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-11-8004 सक्रिय किया गया है। इसके अलावा छात्र अपनी समस्याओं और प्रश्नों के समाधान के लिए आधिकारिक ईमेल आईडी info.cbse@nic.in और result.cbse2026@cbseshiksha.in पर भी संपर्क कर सकते हैं।
सीबीएसई ने स्पष्ट किया कि वास्तविक मूल्यांकन पोर्टल में किसी प्रकार की सुरक्षा कमजोरी या डेटा से समझौते की कोई सूचना नहीं मिली है। बोर्ड ने छात्रों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी उत्तर पुस्तिकाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कई गुणवत्ता नियंत्रण प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद ही मूल्यांकन प्रक्रिया में शामिल किया गया है।
लेखक के बारे में
Abhinaw Upadhyayशॉर्ट बायो : अभिनव उपाध्याय पिछले लगभग 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार हैं और वर्तमान में हिंदुस्तान दैनिक में प्रमुख संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा, साहित्य, संगीत, कला, सामाजिक मुद्दों, पर्यावरण और राजनीति से जुड़े विषय उनकी विशेष विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं।
परिचय एवं अनुभव
अभिनव उपाध्याय राजधानी की पत्रकारिता दुनिया का एक विश्वसनीय और सक्रिय नाम हैं, जिन्हें समाचार लेखन, विश्लेषण और जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ के साथ लगभग दो दशक का अनुभव है। बीते करीब आठ वर्षों से वे हिंदुस्तान दैनिक से जुड़े हैं और दिल्ली के शैक्षणिक संस्थानों, छात्र राजनीति तथा सांस्कृतिक गतिविधियों की व्यापक और शोधपरक कवरेज कर रहे हैं।
करियर का सफर
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साहित्यिक पत्रिका ‘कथादेश’ से की, जिसके बाद ‘आज समाज’ और ‘दैनिक जागरण’ जैसे प्रमुख संस्थानों में विभिन्न बीट्स पर कार्य किया। आज समाज में कार्य करते हुए 1984 के सिख दंगों के 25 वर्ष पूरे होने पर विशेष श्रृंखला तथा दैनिक जागरण में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम, दिल्ली और आजादी के 75 वर्ष पर शैक्षणिक संस्थानों के योगदान से जुड़ी शोधपरक श्रृंखलाएं तैयार कीं। वर्तमान भूमिका में उन्होंने कई महत्वपूर्ण साक्षात्कार, ब्रेकिंग स्टोरी और विशेष पैकेज किए हैं, साथ ही गोवा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव सहित अनेक प्रमुख आयोजनों की रिपोर्टिंग की है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और उपलब्धियां
अभिनव ने पीएचडी, राजनीति विज्ञान में एमए, बीएड और बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (डिप्लोमा) की उपाधियां प्राप्त की हैं। उन्हें संस्कृति मंत्रालय द्वारा मौलाना मोहम्मद अली जौहर पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसके अतिरिक्त रॉयटर का डिजिटल जर्नलिज्म कोर्स तथा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की जूनियर रिसर्च फेलोशिप भी उन्हें प्राप्त है। उनके कई लेख और शोधपत्र प्रकाशित हो चुके हैं, विशेषकर भोजपुरी गीतों में सामाजिक चेतना पर उनका शोध उल्लेखनीय है।
सार्वजनिक भूमिका और रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ वे विभिन्न शैक्षणिक और सार्वजनिक मंचों पर वक्ता, शोधपत्र प्रस्तुतकर्ता, समिति सदस्य और निर्णायक के रूप में सक्रिय रहते हैं। लेखन, संगीत, कुकिंग और यात्रा उनकी प्रमुख रुचियां हैं, जो उनके रचनात्मक व्यक्तित्व को और समृद्ध बनाती हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


