सीबीएसई ने शुरू की 24 घंटे सहायता सेवा, उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा का फिर दिलाया भरोसा

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने परीक्षा परिणाम के

सीबीएसई ने शुरू की 24 घंटे सहायता सेवा, उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा का फिर दिलाया भरोसा

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने परीक्षा परिणाम के बाद विद्यार्थियों की सहायता के लिए 24 घंटे सहायता प्रणाली शुरू की है। बोर्ड ने कहा है कि छात्रों को तनाव प्रबंधन, मूल्यांकन संबंधी जानकारी और अन्य सहायता उपलब्ध कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। साथ ही एक बार फिर बोर्ड ने इस बात को दोहराया है कि ओएसएम प्रणाली पूरी तरह सुरक्षित है। सीबीएसई सोशल मीडिया मंच एक्स पर यह सूचनाएं साझा की।

सीबीएसई की सहायता प्रणाली

सीबीएसई की ओर से जारी सूचना के अनुसार विद्यार्थियों के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-11-8004 सक्रिय किया गया है। इसके अलावा छात्र अपनी समस्याओं और प्रश्नों के समाधान के लिए आधिकारिक ईमेल आईडी info.cbse@nic.in तथा result.cbse2026@cbseshiksha.in

ओएसएम प्रणाली की सुरक्षा

पर भी संपर्क कर सकते हैं।

बोर्ड ने साथ ही ऑन स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली को पूरी तरह सुरक्षित और मजबूत डिजिटल मंच बताया है। सीबीएसई ने स्पष्ट किया कि वास्तविक मूल्यांकन पोर्टल में किसी प्रकार की सुरक्षा कमजोरी या डेटा से समझौते की कोई सूचना नहीं मिली है।

मूल्यांकन प्रणाली का सुरक्षा ऑडिट

सीबीएसई के अनुसार मूल्यांकन प्रणाली का अधिकृत सुरक्षा ऑडिट एजेंसियों के माध्यम से परीक्षण और प्रमाणन किया गया है। उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैनिंग और प्रोसेसिंग के दौरान कई स्तरों पर गुणवत्ता जांच और सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं।

छात्रों के लिए आश्वासन

बोर्ड ने छात्रों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी उत्तर पुस्तिकाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कई गुणवत्ता नियंत्रण प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद ही मूल्यांकन प्रक्रिया में शामिल किया गया है।

नियमित प्रश्न

सीबीएसई की 24 घंटे सहायता प्रणाली का उद्देश्य क्या है?
सीबीएसई की 24 घंटे सहायता प्रणाली का उद्देश्य विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन, मूल्यांकन संबंधी जानकारी और अन्य सहायता उपलब्ध कराना है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।