सीबीएसई: वर्षां से बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं छात्राएं

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में पिछले कई वर्षों से

सीबीएसई: वर्षां से बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं छात्राएं

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में पिछले कई वर्षों से छात्राएं बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। 2013 से 2019 तक छात्राओं ने लगातार छात्रों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करती रही। लेकिन 2020-21 में छात्राओं के मुकाबले छात्रों के पास फीसद में मामूली बढोतरी हुई। इस वर्ष छात्राओं का पास फीसद 99.13 दर्ज किया गया जबकि छात्रों का पास फीसद 99.67 था। ज्ञात हो कि यह वर्ष कोविड संक्रमण का काल था। हालांकि उसके बाद से भी छात्राओं का बेहतर प्रदर्शन जारी रहा।

वर्ष- छात्राओं का पास फीसद- छात्रों का पास फीसद

सत्र-2013-14---- 87.97---77.78

2014-15-- 88.52--78.27

2015-16--- 87.56--77.77

2016-17-- 88.58--78.85

2017-18--87.45--77.49

2018-19--88.31--78.99

2019-20 -- 88.70 --79.40

2020--21---99.13--99.67

2021---22---94.54--91.25

2022---2023-- 90.68--84.67

2023---2024-- 91.52--85.12

2024---2025---91.64--85.70

2025--2026---88.86---82.13

----------------------------------

केवी ने मारी बाजी

सीबीएसई द्वारा संस्थागत प्रदर्शन के तुलनात्मक आंकड़े जारी किए हैं। जिसमें केंद्रीय विद्यालय (केवी) ने बाजी मारी है। केंद्रीय विद्यालयों का पास प्रतिशत 98.55 और नवोदय विद्यालयों का 98.47 रहा। इसके बाद सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, ईएमआरएस और स्वतंत्र विद्यालयों का प्रदर्शन क्रमशः 89.55, 86.07, 85.55 और 84.22 प्रतिशत रहा।

सीडब्ल्यूएसएन छात्रों ने किया बेहतर प्रदर्शन

सीबीएसई 2026 परीक्षा परिणाम में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (सीडब्ल्यूएसएन) का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है। पूर्ण विषयों में इस श्रेणी के कुल 6397 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 6342 परीक्षा में शामिल हुए और 5718 छात्र उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार सीडब्ल्यूएसएन श्रेणी का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.16 रहा।

इस श्रेणी में भी उच्च प्रदर्शन देखने को मिला। 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सीडब्ल्यूएसएन 276 छात्र रहे, जबकि 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक पाने वाले छात्रों की संख्या 48 दर्ज की गई।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

छात्राओं का पास फीसद 2020-21 में क्या था?
छात्राओं का पास फीसद 2020-21 में 99.13 था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।