छात्रों का हित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, सभी समस्याओं का समाधान होगा: प्रधान

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने सीबीएसई की ऑनलाइन मूल्यांकन प्रक्रिया में हुई गड़बड़ी की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि छात्र प्रभावित हुए हैं और इसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। उन्होंने छात्रों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान की बात की और शिक्षा मंत्रालय ने पूरी घटनाक्रम की निगरानी करने का आश्वासन दिया।

छात्रों का हित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, सभी समस्याओं का समाधान होगा: प्रधान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने सीबीएसई की ऑनलाइन मूल्यांकन प्रक्रिया में हुई गड़बड़ी की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि जिसकी वजह से छात्र प्रभावित हुए हैं उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। गुरुवार को सीबीएसई मुख्यालय में अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक के दौरान उन्होंने ये बात कही। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के नेतृत्व में सीबीएसई 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के मूल्यांकन तथा परिणाम के बाद की प्रक्रियाओं से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की गई।

बैठक की समीक्षा

उन्होंने कहा अगर कहीं कोई गड़बड़ी हुई है तो सरकार की तरफ से मेरी जिम्मेदारी है। छात्रों का हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी स्तर पर त्रुटि पाई जाती है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। शिक्षा मंत्रालय पूरे घटनाक्रम की लगातार निगरानी कर रहा। बैठक के दौरान प्रधान ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छात्रों को आ रही समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और छात्र हितैषी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए। सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और छात्र-केंद्रित परीक्षा प्रणाली के प्रति पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। छात्रों और अभिभावकों की सभी वास्तविक चिंताओं का प्रभावी और त्वरित समाधान किया जाएगा। परिणाम के बाद उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए छात्र सहायता प्रणाली को मजबूत करने, मूल्यांकन एवं निगरानी व्यवस्था में सुधार, सीबीएसई के डिजिटल प्लेटफॉर्म को सुदृढ़ बनाने तथा परीक्षा संबंधी सेवाओं को छात्रों के लिए सुलभ बनाने पर विशेष जोर दिया।

कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

उपस्थित अधिकारी

बैठक में स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव संजय कुमार, सीबीएसई अध्यक्ष राहुल सिंह, आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रोफेसर वी कामकोटी, आईआईटी कानपुर के निदेशक, शिक्षा मंत्रालय एवं केंद्रीय विद्यालय संगठन के वरिष्ठ अधिकारी तथा भारतीय स्टेट बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक सहित सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

परीक्षा में 18 लाख छात्र शामिल

छात्रों की संख्या

बैठक में शिक्षा मंत्री को बताया गया कि इस वर्ष कक्षा 12वीं की परीक्षा में लगभग 18 लाख छात्र शामिल हुए। इसके अंतर्गत करीब 98 लाख उत्तर पुस्तिकाओं और लगभग 40 करोड़ स्कैन पृष्ठों का प्रबंधन किया गया। अब तक लगभग चार लाख छात्रों ने पोर्टल के माध्यम से करीब 11 लाख स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाओं का उपयोग किया है।

पोस्ट-एग्जामिनेशन पोर्टल पर मंथन

पोर्टल समस्याएँ

मंत्री ने पोस्ट-एग्जामिनेशन सेवा पोर्टल पर लॉगिन संबंधी समस्याओं, सर्वर पर अत्यधिक दबाव तथा भुगतान से जुड़ी कठिनाइयों की रिपोर्टों का भी संज्ञान लिया। पोर्टल की स्थिरता, सर्वर क्षमता, लॉगिन प्रबंधन और भुगतान गेटवे के एकीकरण की समीक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के प्रोफेसरों और डिजिटल प्रणाली विशेषज्ञों की एक तकनीकी विशेषज्ञ टीम गठित की गई है, ताकि छात्रों को निर्बाध सेवा मिल सके।

परीक्षा परिणाम तंत्र बेहतर होगा

भविष्य की प्राथमिकताएँ

सीबीएसई ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बैठक में सीबीएसई की 12वीं कक्षा की मूल्यांकन प्रक्रिया और परीक्षा परिणाम के बाद की प्रक्रियाओं की समीक्षा की गई। छात्र-अनुकूल पुनर्मूल्यांकन पोर्टल उपलब्ध कराने, सीबीएसई के डिजिटल मंचों को मजबूत करने, परीक्षा परिणाम तंत्र को बेहतर बनाने मूल्यांकन और निगरानी प्रणाली में सुधार पर जोर रहा। भविष्य में बेहतर सुविधा बोर्ड की पहली प्राथमिकता है।

सामान्य प्रश्न

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने सीबीएसई मूल्यांकन प्रक्रिया में गड़बड़ी के लिए क्या कहा?
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने कहा कि गड़बड़ी की जिम्मेदारी लेते हुए छात्र प्रभावित हुए हैं और इसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।