सीबीएसई ने कक्षा 10 द्वितीय बोर्ड परीक्षा के लिए विलंब शुल्क साथ आवेदन 22 तक
- सीबीएसई ने छात्रों की सहूलियत के लिए जारी किया सवाल जवाब

सीबीएसई ने कक्षा 10 की द्वितीय बोर्ड परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की सूची (एलओसी) जमा करने की तिथि 20 अप्रैल निर्धारित की है। लेकिन विलंब शुल्क के साथ तीसरा चरण 21 से 22 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद छात्रों को मौका नहीं दिया जाएगा। सीबीएसई ने इस द्वितीय चरण की परीक्षा को लेकर छात्रों के मन में जो आशंका है उसके समाधान के लिए प्रश्नोत्तर भी जारी किया है। सीबीएसई ने दोहराया कि द्वितीय परीक्षा मुख्य परीक्षा के पाठ्यक्रम पर ही आधारित होगी और एलओसी जमा होने के बाद किसी प्रकार का संशोधन या समय में बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।
सभी स्कूलों से कहा गया है कि वे दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और निर्धारित समयसीमा के भीतर सही जानकारी के साथ आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।बोर्ड के अनुसार, ईआर श्रेणी में रखे गए छात्र द्वितीय परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे, जबकि कंपार्टमेंट श्रेणी के छात्र उसी श्रेणी में या सुधार परीक्षा के रूप में शामिल हो सकते हैं। कंपार्टमेंट उम्मीदवारों का एलओसी संबंधित स्कूल द्वारा ही जमा किया जाएगा।सीडब्ल्यूएसएन (विशेष आवश्यकता वाले) छात्रों को पूर्ववत सुविधाएं मिलती रहेंगी और नए पंजीकरण की अनुमति नहीं होगी। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी छात्र का नाम एलओसी में दर्ज है और शुल्क जमा है, लेकिन वह परीक्षा में शामिल नहीं होता, तो मुख्य परीक्षा 2026 का परिणाम ही अंतिम माना जाएगा।सीबीएसई कक्षा 10 दूसरी बोर्ड परीक्षा से जुड़े 10 सवाल और उसके जवाब आसान करेंगे उलझन1- दूसरी बोर्ड परीक्षा में कौन शामिल हो सकता है?वे सभी छात्र जिन्होंने पहली परीक्षा पास की है और अपने अंक सुधारना चाहते हैं। कंपार्टमेंट श्रेणी के छात्र भी उसी श्रेणी में परीक्षा दे सकते हैं यही नहींतीसरे अवसर वाले कंपार्टमेंट छात् भी इसमें शामिल हो सकते हैं।2. अगर छात्र का नाम पहले जमा नहीं हुआ था तो क्या करें?स्कूल अब आपका नाम जमा कर सकता है और आप परीक्षा शुल्क भर सकते हैं।3. अगर मेरा नाम पहले ही जमा हो चुका है तो क्या करें?आप अब परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं। यदि परीक्षा नहीं देना चाहते तो नाम वापस ले सकते हैं।आप चुने गए विषयों में बदलाव कर सकते हैं।4. क्या मैं गणित का विकल्प बदल सकता हूं?हां। जिन्होंने मुख्य परीक्षा में गणित (स्टैंडर्ड) लिया था, वे दूसरी परीक्षा में गणित (बेसिक) चुन सकते हैं। जिन्होंने गणित (बेसिक) लिया था, वे गणित (स्टैंडर्ड) चुन सकते हैं।5. मैं कितने विषयों में सुधार कर सकता हूं?आप विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषाओं में से किसी भी तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं।6. क्या खेल (स्पोर्ट्स) के छात्र पात्र हैं?हां, यदि बोर्ड ने पहले अनुमति दी है तो उनके नाम इस प्रक्रिया में जोड़े जा सकते हैं।7. सीडब्ल्यूएसएन (विशेष आवश्यकता वाले छात्र) के लिए क्या नियम हैं?केवल वे छात्र जो पहली परीक्षा में सीडब्ल्यूएसएन के रूप में पंजीकृत थे, उन्हें सुविधाएं मिलती रहेंगी।नए छात्रों को इस श्रेणी में शामिल नहीं किया जाएगा।8. अगर मैंने शुल्क जमा किया लेकिन परीक्षा में शामिल नहीं हुआ तो क्या होगा?ऐसी स्थिति में मुख्य परीक्षा 2026 का परिणाम अंतिम माना जाएगा।9. दूसरी परीक्षा में कौन सा पाठ्यक्रम होगा?वही पाठ्यक्रम होगा जो मुख्य परीक्षा 2026 में था।10. शुल्क और एलओसी जमा करने का कार्यक्रम कहां मिलेगा?यह कार्यक्रम सीबीएसई की वेबसाइट और आधिकारिक सर्कुलर में दिया गया है, जिसे स्कूलों को सख्ती से पालन करना होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


