अपडेट::::प्रश्नपत्र सुरक्षित और प्रामाणिकः सीबीएसई
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा की गणित परीक्षा के प्रश्नपत्र को सुरक्षित और प्रामाणिक बताया है। कुछ प्रश्न पत्रों में क्यूआर कोड स्कैन करने पर यूट्यूब वीडियो का लिंक खुलने से छात्रों में चिंता उत्पन्न हुई। बोर्ड ने कहा कि प्रश्नपत्र पूरी तरह से प्रामाणिक हैं और सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं हुआ है।

नोट: पूर्व में जारी एजेंसी की खबर 'सीबीएसई 12वीं गणित पेपर के क्यूआर कोड पर बज रहा गाना' को अपडेट किया गया है। - क्यूआर कोड पर गाने का वीडियो लिंक खुलने पर बोर्ड ने दी सफाईनई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एक दिन पहले हुई 12वीं कक्षा की गणित परीक्षा के प्रश्नपत्र को सुरक्षित और प्रामाणिक बताया है। बोर्ड ने मंगलवार को जारी बयान में कहा है कि प्रश्नपत्रों को कई विशेष सुरक्षा प्रदान की गई हैं। इनमें क्यूआर कोड भी शामिल हैं। जिनके माध्यम से कोई सुरक्षा उल्लंघन का संदेह होने पर प्रश्न पत्र की प्रामाणिकता की पुष्टि की जा सकती है।
सोमवार को हुई गणित की परीक्षा में कुछ प्रश्न पत्रों में पाया गया कि जब एक क्यूआर कोड को स्कैन करने पर एक यूट्यूब वीडियो का लिंक खुलता है। इससे छात्रों और अभिभावकों के बीच प्रश्नपत्रों को लेकर चिंता उत्पन्न हुई। इस पर बोर्ड ने कहा कि प्रश्नपत्र पूरी तरह से प्रामाणिक हैं और इनकी सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं हुआ है। इसके साथ ही सत्यता को लेकर उठी चिंताओं को गंभीरता से लिया गया है और यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं कि भविष्य में इस प्रकार की स्थिति दोबारा नहीं हो।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


