सीबीएसई ने 12वीं के नतीजों के बाद टेली-काउंसलिंग सुविधा बढ़ाई
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीसीबीएसई ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित होने के बाद टेली-काउंसलिंग एवं सहायता सेवाओं का विस्तार किया

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित होने के बाद छात्रों, अभिभावकों और स्कूलों के लिए टेली-काउंसलिंग एवं सहायता सेवाओं के विस्तार की घोषणा की है। बोर्ड ने कहा है कि विद्यार्थी परिणाम, मूल्यांकन और इससे जुड़े प्रश्नों के लिए आधिकारिक माध्यमों के जरिए मार्गदर्शन और सहायता प्राप्त कर सकते हैं। सीबीएसई ने 'एक्स' पोस्ट में कहा कि वह छात्रों को संवेदनशीलता और सहयोग के साथ निरंतर समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


