सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट में तीन फीसदी गिरावट

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए हैं। इस साल 85 प्रतिशत से अधिक छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा में 17.68 लाख छात्र बैठे थे। पहली बार ऑन स्क्रीन मार्किंग के जरिए उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.86 रहा, जबकि छात्रों का 82.13 प्रतिशत रहा।

सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट में तीन फीसदी गिरावट

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) ने बुधवार को 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। इस साल 85 प्रतिशत से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं, जो पिछले साल के मुकाबले करीब तीन फीसदी कम है। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बुधवार को बताया कि देश और विदेशों में सीबीएसई के 19,967 स्कूलों और 7,573 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा में इस बार 17.68 लाख छात्र-छात्राएं बैठे थे। यह संख्या पिछले साल के मुकाबले करीब 70,000 अधिक रही। पिछले साल 16.92 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी。

पहली बार ऑन स्क्रीन मार्किंग

बताया कि पहली बार सीबीएसई ने ऑन स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) के जरिए 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। मूल्यांकन के लिए 70,000 परीक्षकों की तैनाती की गई थी, जिन्होंने 98,66,622 उत्तर पुस्तिकाओं का डिजिटल तरीके से मूल्यांकन किया।

17 हजार छात्र 95 प्रतिशत से ऊपर

भारद्वाज ने बताया कि इस बार 94,028 छात्रों ने 90 प्रतिशत या इससे अधिक अंक हासिल किए हैं। यह कुल परीक्षार्थियों का 5.32 प्रतिशत है। वहीं, 0.97 प्रतिशत यानी 17,113 छात्रों ने 95 प्रतिशत या इससे ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं।

छात्राओं का प्रदर्शन फिर बेहतर

बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों के मुकाबले बेहतर रहा। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.86 रहा, जबकि 82.13 प्रतिशत छात्र परीक्षा में पास हुए। ट्रांसजेंडर परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 100 फीसदी रहा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सीबीएसई 12वीं का परिणाम कब घोषित हुआ?
सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के नतीजे बुधवार को घोषित किए।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।