पेज वन-- सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा में पास फीसद घटा, छात्राओं ने मारी बाजी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

--- 90 और 95 फीसद अंक पाने वाले छात्रों की संख्या में भी आई पेज वन-- सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा में पास फीसद घटा, छात्राओं ने मारी बाजी

पेज वन-- सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा में पास फीसद घटा, छात्राओं ने मारी बाजी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। इस बार जारी परिणाम में विगत वर्ष की अपेक्षा पास फीसद में कमी आई है। यही नहीं 90 और 95 फीसद अंक पाने वाले छात्रों की संख्या में भी कमी दर्ज की गई है। हालांकि विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी छात्राओं ने छात्रों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। छात्रों के मुकाबले 6.73 फीसद अधिक छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं।

परीक्षा परिणाम की जानकारी

सीबीएसई से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस साल 17,68,968 छात्रों ने परीक्षा दी जिसमें से मात्र 15,07,109 ने परीक्षा उत्तीर्ण की इनका पास फीसद 85.20 है। यह विगत वर्ष के मुकाबले 3.19 फीसद कम है।

पिछले वर्ष की तुलना

विगत वर्ष 2025 में 16,92,796 छात्रों ने परीक्षा दी थी जिसमें से 14,96,307 परीक्षा उत्तीर्ण हुए थे इनका पास फीसद 88.39 था। कुल 94,028 बच्चों (कुल विद्यार्थियों का 5.32 फीसद) ने 90 फीसद से अधिक अंक हासिल किए हैं, वहीं 17,113 बच्चों (कुल विद्यार्थियों का 0.97 फीसद) ने 95 फीसद या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

सीबीएसई की टिप्पणी

हालांकि इस बार पास फीसद में कमी और 90 और 95 फीसद अंक पाने वाले छात्रों की संख्या में कमी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डा.संयम भारद्वाज ने कहा कि यह बदलाव कुछ वर्षों में आते रहे हैं और इसके पीछे कोई एक कारण नहीं हो सकता है। बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसा नहीं है कि सीबीएसई ने किसी तरह के मार्किंग में बदलाव किया है। इस बार हमने ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम (ओएसएम) लाया है जिससे कॉपियों को चेक करना आसान हुआ है। लेकिन इससे मार्किंग प्रणाली में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

कंपार्टमेंट श्रेणी के विद्यार्थी

उन्होंने बताया कि 1,63,800 अधिक विद्यार्थियों को 'कंपार्टमेंट' श्रेणी में रखा गया है, जो पिछले साल के मुकाबले करीब दो प्रतिशत ज्यादा है। पिछले साल 1,29,095 विद्यार्थी इस श्रेणी में थे। इसका मतलब हुआ कि ये छात्र मुख्य बोर्ड परीक्षा में एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हुए हो सकते हैं लेकिन अन्य विषयों में उत्तीर्ण हो गए।

लड़कियों का प्रदर्शन

इस बार की परीक्षा में लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी और लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.86 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.13 प्रतिशत रहा।

ट्रांसजेंडर विद्यार्थियों की उत्तीर्ण दर

ट्रांसजेंडर श्रेणी के विद्यार्थियों की उत्तीर्ण दर शत प्रतिशत रही।

ज्ञात हो कि देश में 19967 स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए 7573 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सीबीएसई ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम कब जारी किया?
सीबीएसई ने बुधवार को 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।