अजरबैजान से भगोड़े नशा तस्कर प्रभदीप का प्रत्यर्पण

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने नशा तस्करी के आरोपी प्रभदीप सिंह को अजरबैजान से भारत प्रत्यर्पित किया। वह दिल्ली पुलिस के विशेष सेल द्वारा दर्ज एक मामले में वांछित था। सीबीआई ने गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर इंटरपोल रेड नोटिस जारी किया। दिल्ली पुलिस की टीम उसे लेकर दिल्ली लौटी।

अजरबैजान से भगोड़े नशा तस्कर प्रभदीप का प्रत्यर्पण

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े एक भगोड़े को अजरबैजान से प्रत्यर्पित करवाने में कामयाबी हासिल की है। दिल्ली पुलिस की एक टीम बुधवार को आरोपी को अजरबैजान से लेकर लौट आई। सीबीआई की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि आरोपी प्रभदीप सिंह दिल्ली के स्पेशल सेल पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले में वांछित था। बताया कि इस मामले में नशीले पदार्थों की भारी मात्रा बरामद की गई थी। इस नेटवर्क से जुड़े कई सह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन गिरोह का मुख्य संचालक प्रभदीप सिंह फरार हो गया था।

जांच में उसके अजरबैजान में होने की जानकारी मिली। इस पर सीबीआई ने गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और दिल्ली पुलिस के साथ समन्वय बनाकर उसके खिलाफ इंटरपोल रेड नोटिस जारी करवाया।बयान में बताया गया कि अजरबैजान के अधिकारियों ने प्रभदीप को कुछ समय पहले गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद भारत ने उसके प्रत्यर्पण का अनुरोध भेजा। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अजरबैजान ने प्रत्यर्पण को मंजूरी दी। बताया कि दिल्ली पुलिस की तीन सदस्यीय टीम अजरबैजान के बाकू गई और बुधवार को उसे लेकर दिल्ली लौट आई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।