Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsCBI Investigates 22-Year-Old Murder Case of Unknown Woman in Kerala
केरल में 22 साल पहले हुई हत्या की सीबीआई जांच शुरू

केरल में 22 साल पहले हुई हत्या की सीबीआई जांच शुरू

संक्षेप:

कोच्चि (केरल), एजेंसी। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 2004 में केरल के मलप्पुरम में 22 साल पहले हुई एक अज्ञात महिला की हत्या की जांच शुरू कर दी ह

Jan 02, 2026 08:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

कोच्चि (केरल), एजेंसी। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने केरल के मलप्पुरम में 22 साल पहले हुई एक अज्ञात महिला की हत्या की जांच शुरू कर दी है। एक व्यक्ति ने इस मामले में लगे झूठे आरोपों के अपमान को धोने के लिए सीबीआई जांच की मांग की थी। अधिकारियों ने बताया कि 2004 में महिला का शव पेरिंथलमन्ना में एक रबर बागान में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला घोंटना बताई गई थी। लेकिन तो महिला की पहचान की जा सकी, न ही आरोपी का पता चला। 2009 में अंतिम रिपोर्ट लगाकर यह मामला बंद कर दिया गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

2021 में अंगदीपुरम के पी अब्दू ने मामले की सीबीआई जांच की मांग के साथ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। अब्दू का कहना था कि उन पर इस घटना के झूठे आरोप लगे थे। अब्दू ने कहा था कि पूछताछ के अलावा उनका वाहन भी जब्त कर लिया गया था। कहा कि इसके चलते उन्हें अपमान सहना पड़ा। वह चाहते हैं कि सच सामने आए। हाईकोर्ट ने 20 नवंबर को सीबीआई को जांच के आदेश दिए। अब ब्यूरो की तिरुअनंतपुरम इकाई ने जांच शुरू की है। गुरुवार को सीबीआई ने दोबारा मुकदमा दर्ज कर अदालत में पेश किया।