सीबीआई प्रमुख प्रवीण सूद को मिला सेवा विस्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

केंद्र सरकार ने सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है। यह दूसरी बार है जब उनके कार्यकाल में वृद्धि की गई है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर यह निर्णय लिया। सूद ने 2023 में दो साल के कार्यकाल के लिए पद संभाला था।

सीबीआई प्रमुख प्रवीण सूद को मिला सेवा विस्तार

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्र सरकार ने बुधवार को सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक साल के लिए और बढ़ा दिया। यह उनके कार्यकाल में दूसरी बार बढ़ोतरी है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर सूद के कार्यकाल को 24 मई, 2026 के बाद एक साल के लिए और बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। सूद ने 25 मई, 2023 को दो साल के कार्यकाल के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो के निदेशक का पद संभाला था। पिछले साल उन्हें एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि उनके कार्यकाल को बढ़ाने का फैसला मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली चयन समिति की बैठक के बाद लिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।