रिश्वत मामला: सीबीआई ने इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर और जांचकर्ता को किया गिरफ्तार

Apr 07, 2026 10:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सीबीआई ने नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के एक मैनेजर और एक जांचकर्ता को रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया। आरोप है कि जांचकर्ता ने कैशलेस मेडिकल सुविधा शुरू करने के लिए शिकायतकर्ता से तीन लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। सीबीआई ने जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

रिश्वत मामला: सीबीआई ने इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर और जांचकर्ता को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। सीबीआई ने रिश्वतखोरी के एक मामले में नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के एक मैनेजर और एक जांचकर्ता को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने सात अप्रैल 2026 को नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड दिल्ली के आरोपी जांचकर्ता के खिलाफ एक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था।आरोप है कि कंपनी के जांचकर्ता ने हरियाणा के मानेसर स्थित एक निजी अस्पताल की कैशलेस मेडिकल सुविधा दोबारा शुरू करने के बदले शिकायतकर्ता से तीन लाख रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता पहले ही एक लाख रुपये आरोपी को दे चुका था। बाद में बातचीत के बाद सौदा 2.60 लाख रुपये में तय हुआ।

आरोपी ने शेष 1.60 लाख रुपये सात अप्रैल को देने के लिए कहा। शिकायत के बाद सीबीआई ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपी जांचकर्ता को 1.60 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। जांच के दौरान कंपनी के एक मैनेजर की भूमिका भी सामने आई, जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। मामले की विस्तृत जांच चल रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।