सेना का कर्नल 50 लाख के रिश्वत मामले में गिरफ्तार
सीबीआई ने 50 लाख रुपये के रिश्वत मामले में कोलकाता में तैनात एक सेना के कर्नल को गिरफ्तार किया है। कर्नल पर आरोप है कि उन्होंने कानपुर की कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए निविदा में हेरफेर किया और घटिया नमूनों की मंजूरी दी। रिश्वत हवाला चैनलों के जरिए पहुंचाई जानी थी।

नई दिल्ली। सीबीआई ने 50 लाख रुपये के कथित रिश्वत मामले में पूर्वी कमान के तहत कोलकाता में तैनात सेना की आयुध कोर के एक कर्नल को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सीबीआई के अनुसार, कर्नल पर कानपुर की एक कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए निविदा जारी करने में हेरफेर, घटिया नमूनों को मंजूरी देने और लंबित व बढ़े हुए बिल के भुगतान को आसान बनाने का आरोप है।एजेंसी द्वारा दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि कर्नल ने कथित रिश्वत की बाकी रकम के भुगतान को लेकर उद्योगपति से संपर्क किया था। उद्योगपति ने नकदी की कमी का हवाला दिया, जिसके बाद अधिकारी ने उसके चालक को फोन कर रकम अपने एक परिचित तक पहुंचाने को कहा।सीबीआई
का आरोप है कि 50 लाख रुपये की रिश्वत हवाला चैनलों के जरिये पहुंचाई जानी थी। मामले में कर्नल और निजी ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


