सुनसान द्वीप पर 130 सालों तक अकेली रह रहीं गाय

Feb 07, 2026 12:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सिडनी के एम्स्टर्डम आइलैंड पर 19वीं सदी में छोड़ी गई गायें 130 सालों तक जीवित रहीं। उन्होंने खुद को जंगली माहौल में ढाल लिया। हाल ही में, द्वीप को यूनेस्को की विश्व धरोहर का दर्जा मिलने के बाद, पर्यावरण विशेषज्ञों ने गायों को हटाने का निर्णय लिया ताकि द्वीप की प्राकृतिक वनस्पतियों को संरक्षित किया जा सके।

सुनसान द्वीप पर 130 सालों तक अकेली रह रहीं गाय

सिडनी, एजेंसी। हिंद महासागर के एक सुनसान द्वीप (एम्स्टर्डम आइलैंड) पर 19वीं सदी के अंत में कुछ मवेशी छोड़ दिए गए थे। बिना किसी मानवीय मदद, कड़ाके की ठंड और भारी बारिश के बीच ये गाय न केवल 130 सालों तक जीवित रहीं, बल्कि उन्होंने खुद को जंगली माहौल में ढाल लिया। वैज्ञानिकों ने पाया कि इन गायों ने समय के साथ अपना कद छोटा कर लिया और विपरीत परिस्थितियों में जीना सीख लिया, जो विकास का एक बेहतरीन उदाहरण था। इस कहानी में मोड़ तब आया, जब इस द्वीप को यूनेस्को की विश्व धरोहर का दर्जा मिला। पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना था कि ये गाय वहां की प्राकृतिक वनस्पतियों को नुकसान पहुंचा रही हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस द्वीप की मूल प्रकृति को बचाने के लिए लगभग 2,000 गायों को वहां से हटा दिया गया। अब यह द्वीप एक बार फिर वीरान और शांत पड़ा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।