62 की जगह 65 वर्ष में सेवानिवृत होंगे एनसीईआरटी के लाइब्रेरियन

Apr 09, 2026 05:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नई दिल्ली में कैट ने एनसीईआरटी के डिप्टी एवं असिस्टेंट लाइब्रेरियन की सेवानिवृत्ति की उम्र 65 वर्ष तय की है। यह निर्णय इस आधार पर लिया गया कि लाइब्रेरियन का कार्य प्रोफेसरों के समान है। कैट ने सेवानिवृत्त एस. नागाराजा को उनकी नौकरी वापस देने का आदेश भी दिया है…

62 की जगह 65 वर्ष में सेवानिवृत होंगे एनसीईआरटी के लाइब्रेरियन

नई दिल्ली अमित झा एनसीईआरटी में कार्यरत डिप्टी एवं असिस्टेंट लाइब्रेरियन की सेवानिवृत्ति 62 की जगह 65 वर्ष की उम्र में होगी। केन्द्रीय प्रशासनिक पंचाट (कैट) ने एक मामले की सुनवाई के दौरान यह महत्वपूर्ण आदेश दिया है। कैट ने कहा है कि एनसीईआरटी के लाइब्रेरियन वहां कार्यरत प्रोफेसर के समान शिक्षित हैं और उनके समान काम करते हैं। ऐसे में उनकी सेवानिवृत्ति की उम्र भी प्रोफेसर के समान होनी चाहिए। उन्होंने हाल ही में सेवानिवृत हुए लाइब्रेरियन को दोबारा नौकरी देने के भी आदेश दिए हैं।मैसूर निवासी एस. नागाराज एनसीईआरटी में लाइब्रेरियन थे। उन्होंने जब नौकरी शुरु की तो उस समय सेवानिवृत्ति की उम्र 60 वर्ष थी।

एनसीईआरटी की एग्जीक्यूटिव कमेटी ने अपनी 105वीं बैठक में निर्णय लिया कि लाइब्रेरियन की सेवानिवृत्ति उम्र 65 वर्ष होगी।यह निर्णय 12 जून 2018 से लागू कर दिया गया। प्रोफेसरों के साथ लाइब्रेरियनों को भी इलका लाभ दिया गया। लेकिन 14 दिसंबर 2022 को इसटैबलिशमेंट कमेटी ने अपनी बैठक में डिप्टी लाइब्रेरियन और असिस्टेंट लाइब्रिरियन की सेवानिवृत्ति उम्र 65 से घटाकर 62 वर्ष कर दी। इसके चलते मई 2025 में एस.नागाराजा सेवानिवृत हो गए।उन्होंने इस निर्णय के खिलाफ कैट में याचिका दाखिल की। उनके अधिवक्ता योगेश ने कैट को बताया कि एनसीईआरटी द्वारा यूजीसी की पॉलिसी को नहीं अपनाया जा सकता क्योंकि वह एक स्वायत निकाय है, कोई विश्वविद्यालय नहीं। उनकी एग्जीक्यूटिव कमेटी ही सेवानिवृत्ति से संबंधित उम्र पर निर्णय ले सकती है। एनसीईआरटी में कोई भी पालिसी एग्जीक्यूटिव कमेटी की स्वीकृति के बिना लागू नहीं किये जा सकते। वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से कहा गया कि आवेदक 31 मई 2025 को सेवानिवृत हो चुके हैं।इसलिए अब वह इस तरह की याचिका नहीं डाल सकते।कैट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने एवं दस्तावेजों का अद्ययन करने के बाद पाया कि एनसीईआरटी के लाइब्रेरियन भी वहां कार्यरत प्रोफेसर के समान काम करते हैं। उन्हें वेतन भी प्रोफेसर के समान मिलता है। वह बच्चों को लाइब्रेरियन बनाने के लिए तैयार करते हैं। ऐसे में उनकी सेवानिवृत्ति की उम्र अलग नहीं हो सकती। कैट ने लाइब्रेरियन की सेवानिवृत्ति उम्र 65 वर्ष से कम करने के आदेश को रद्द कर दिया है।सेवानिवृत्ति के बाद भी वापस मिलेगी नौकरीकैट ने अपने महत्वपूर्ण निर्णय में कहा है कि मई 2025 में सेवानिवृत हो चुके एस. नागाराजा को उनकी नौकरी वापस दी जाए, अगर वह ऐसा चाहते हैं। इसके साथ ही अन्य तीन आवेदकों को भी कैट ने राहत दी है। कैट में यह भी कहा है कि भविष्य में यह निर्णय सभी लाइब्रेरियन के लिए लागू होगा और वह प्रोफेसर के समान 65 वर्ष की आयु में ही सेवानिवृत होंगे।कैट के समक्ष दी गई अहम दलीलेंएनसीईआरटी में लाइब्रेरियन भी पढ़ाने, रिसर्च करने, प्रशिक्षण देने आदि में हिस्सा लेते हैंउनका कार्य एवं वेतन भी प्रोफेसरों के समान हैएनसीईआरटी स्वायत निकाय है, यह न तो विश्वविद्यालय है और ना ही राज्य शिक्षा विभागएनसीईआरटी के लाइब्रेरियन पर यूजीसी का नियम लागू नहीं होता।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।